बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन ,सुशासन सरकार है, हर थाने में लग रहा जनता दरबार……….

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन है। विधानसभा में आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए विपक्ष गंभीर नहीं है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन की सरकार है। हर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026, 05:15 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन ,सुशासन सरकार है, हर थाने में लग रहा जनता दरबार……….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन है। विधानसभा में आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए विपक्ष गंभीर नहीं है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन की सरकार है। हर थाने में जनता दरबार लगाए जा रहे हैं। इसका रिपोर्ट भी लिया जा रहा है। प्रमंडल से लेकर जिला स्तर पर STF की तैनाती की गई है। पुलिस को खुली छूट दी गई है। हालांकि, सदन में सम्राट चौधरी अपनी बात रख रहे थे, तभी विपक्षी सदस्य वाक आउट कर सदन से बाहर निकल गए।

वहीं सांसद पप्पू यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पुलिस के डर से हाथी भी बीमार होकर हॉस्पिटल जाना चाहता है। यही व्यक्ति एयरपोर्ट पर बोलते है कि बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार पाई।

इसपर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने X पर लिखा है, ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया।’

लालू राज में जेल से हुकूमत चलती थी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, राजद के समय जेल से हुकूमत चलती थी। नीतीश कुमार ने इस व्यवस्था को बदला है। अब सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरा लगाकर ऑनलाइन चेक किया जा रहा है। अपराधी से कौन-कौन मिल रहा, इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। बिहार पहला राज्य है, जहां जेल के अंदर सबसे ज्यादा अपराधी पढ़ाई करता है। 1256 बंदी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।

बिहार पुलिस में पुलिस दीदी का गठन होगा

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस में अब पुलिस दीदी का गठन किया जाएगा। 1500 स्कूटी और 2.5 हजार बाइक खरीदे जाएंगे। राज्य के सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी रसोई की शुरुआत की जाएगी। सभी पुलिस लाइन में एक स्कूल खोला जाएगा। अग्निवीर के जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी।

इससे पहले माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि UGC एक्ट का विरोध गलत है। उच्च शिक्षण संथानों में जातिवाद-भेदभाव को खत्म करने के लिए इस नियम को लागू करना जरूरी है। संदीप सौरभ ने कहा कि ब्राह्मणवाद मानसिकता के लोग इसे लागू नहीं होने देना चाहते। स्पीकर ने ब्राह्मण शब्द को प्रोसीडिंग से हटाने का निर्देश दिया।

संदीप सौरभ के बयान के बाद सदन में हंगामा होने लगा। बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि,विपक्ष को ब्राह्मणवाद समझ नहीं आता। ब्राह्मण के बिना ना शादी होती है ना श्राद्ध। एक ब्राह्मण ने ही भिक्षा मांग कर काशी विश्वविद्यालय बना दिया। यहां ना जाने कितने छात्र पढ़ते हैं और इन्हें ब्राह्मण खराब लगते हैं। तीनों लोक के स्वामी भगवान कृष्ण ने भी आंसू से ब्राह्मण के पैर धोए थे।

 

कल शिक्षा मंत्री ने शिक्षा बजट रखा था

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल 68 हजार 217 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन के पटल पर शिक्षा बजट रखा।

इसके अलावा, उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रैवैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, लघु जल संसाधन और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का बजट पारित कराया गया।

शिक्षा विभाग का कुल बजट का लगभग 19.63 फीसदी है, जो पिछले वर्ष 19.24 प्रतिशत की तुलना में अधिक है। राज्य में अब एक बार फिर शिक्षा विभाग को दो हिस्सों में बांटा गया है।

राजद विधायक ने रेप सहित कई मुद्दा उठाया

इधर, राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने शिक्षा के बजट कटौती पर बोलते हुए मधेपुरा में ढाई साल की बच्ची से रेप का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने बिहार सूखा नशा करने वाले युवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी।

चंद्रशेखर ने कहा- ‘हमको भगवान जी कहे हैं पाखंडियों पर नकेल कसने के लिए।’ हालांकि स्पीकर प्रेम कुमार ने इसे प्रोसीडिंग से हटा दिया। वहीं, AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने ईद की छुट्टी 2 दिन करने की मांग की।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षा बजट पर चर्चा करते हुए बिहार की साइकिल योजना विदेश में भी लागू होने की बात कहीं। शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने सदन में बजट पर सरकार का बजट रखते हुए कहा, यूएसए की नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रो.निशीथ प्रकाश ने आद्री और आइजीसी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना पर रिसर्च किया था।

उनके रिसर्च पेपर का जब प्रकाशन हुआ तो जांबिया की सरकार ने इस पर कार्य शुरू किया। अब वहां इसे लागू कर दिया गया है। आज माली और जाम्बिया में इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मतलब बिहार की साइकिल योजना विदेश में लागू हुई है।

हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल की होगी स्थापना

शिक्षा विभाग के मंत्री ने सदन में कहा कि हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही 200 करोड़ रुपए से पुराने प्रतिष्ठित संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

मंत्री सुनील कुमार ने आगे कहा कि बिहार में 2.60 लाख शिक्षकों की सीधी नियुक्ति हुई है। पूरे देश में ऐसी नियुक्ति कहीं नहीं हुई है। स्थानीय निकाय से नियुक्त हुए शिक्षक भी अब सरकारी टीचर बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को तनख्वाह में कोई देरी नहीं हुई है। 5.87 लाख शिक्षकों को हर माह के 5 तारीख को नियमित तौर पर वेतन मिल जाता है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰