बिहार विधानसभा में UGC पर बवाल!

बिहार विधानसभा में गुरुवार को विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव और यूजीसी नियमों को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिससे सदन का माहौल काफी गर्म हो गया. माले विधायक संदीप सौरव ने सदन में आरोप लगाया कि देश के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026, 12:08 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा में UGC पर बवाल!
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा में गुरुवार को विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव और यूजीसी नियमों को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिससे सदन का माहौल काफी गर्म हो गया. माले विधायक संदीप सौरव ने सदन में आरोप लगाया कि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.
विधानसभा में संदीप सौरव ने कहा कि इसी वजह से बिहार में यूजीसी के नए नियम लागू किए जाने चाहिए, ताकि संस्थानों में समानता सुनिश्चित हो सके. उन्होंने दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत विवादों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है. साथ ही उन्होंने छात्रों की मौतों का मुद्दा उठाते हुए रोहित वेमुला का जिक्र किया और सवाल किया कि ऐसी घटनाएं कब तक होती रहेंगी.
ब्राह्मणवाद पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद
हालांकि, सदन में “ब्राह्मणवाद” पर की गई टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और बयान को समाज को बांटने वाला बताया. इस पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी समाज के खिलाफ इस तरह की भाषा उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु पूरे समाज के लिए क्षति होती है और समाज में नफरत फैलाने से देश कमजोर होता है. उन्होंने अपने छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे भी तकनीकी शिक्षा के दौरान रैगिंग और कठिन परिस्थितियों से गुजरे हैं.
आलोक मेहता ने दिया ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाला उदाहरण
विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसे इस तरह की राजनीति से नुकसान पहुंचता है. उपमुख्यमंत्री के बयान पर राजद विधायक आलोक मेहता ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह सत्तापक्ष प्रतिक्रिया दे रहा है, उससे “चोर की दाढ़ी में तिनका” वाली स्थिति दिखती है. वहीं बीजेपी विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष को ब्राह्मण समाज से समस्या है और वह मुद्दे को गलत तरीके से पेश कर रहा है. बहस के दौरान कई बार सदन में शोर-शराबा हुआ और माहौल तनावपूर्ण बना रहा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰