कॉलेज में मेरी भी रैगिंग हुई थी……………

बिहार विधानसभा में विश्वविद्यालयों में जातीय भेदभाव और यूजीसी इक्विटी गाइडलाइन को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान माले विधायक संदीप सौरव ने उच्च शिक्षण संस्थानों में कथित भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए “ब्राह्मणवादी मानसिकता” पर निशाना साधा, जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया. सत्ता पक्ष ने इस टिप्पणी पर कड़ी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026, 12:17 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कॉलेज में मेरी भी रैगिंग हुई थी……………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा में विश्वविद्यालयों में जातीय भेदभाव और यूजीसी इक्विटी गाइडलाइन को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान माले विधायक संदीप सौरव ने उच्च शिक्षण संस्थानों में कथित भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए “ब्राह्मणवादी मानसिकता” पर निशाना साधा, जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया. सत्ता पक्ष ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद स्पीकर ने विवादित शब्द को कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है. उन्होंने अपने छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें भी तकनीकी कॉलेज में रैगिंग का सामना करना पड़ा था और हॉस्टल छोड़ना पड़ा था. सदन में UGC की इक्विटी गाइडलाइन, रोहित वेमुला प्रकरण और उच्च शिक्षा में समानता पर भी चर्चा हुई. साथ ही बाबा भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के विचारों का जिक्र करते हुए भेदभाव खत्म करने की जरूरत बताई गई. हंगामे के बीच सदन में कई बार शोर-शराबा हुआ और माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में अब कोई नक्सली नहीं

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में कहा- मैं ये घोषणा करता हूं कि बिहार में अब कोई नक्सली नहीं बचा है। बिहार पूरी तरह उग्रवादी मुक्त हो गया है। 2 दिन पहले अंतिम उग्रवादी को पकड़ लिया गया है। अब तक 143 उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।

2700 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में सुशासन की सरकार है। हत्या और डकैती के मामले में सात हजार और लूट के ढाई हजार ममाले दर्ज किए गए। इन मामलों में पुलिस ने 2700 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

डायल 112 के जरिए लोगों को मिल रही मदद

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, राजद रोज पहला ट्वीट क्राइम पर ही करती है। उन्हें शर्म नहीं आती है। गृह विभाग पर कोई कटौती प्रस्ताव नहीं दी। 112 के माध्यम से लाखों लोगों को लाभ दिया जा रहा है। घरेलू हिंसा के साढ़े 4 लाख मामले आए हैं। आज भी गलतफहमी में कोई नहीं रहिये। दायित्व भले बदल गया है। आज भी आखिरी निर्णय नीतीश कुमार का ही है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰