अब गैर-हाजिरी नहीं होगी बर्दाश्त…………….

बिहार में अब ‘कागजी डॉक्टर’ की खैर नहीं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज शुक्रवार को सदन में दो टूक कह दिया है कि अस्पताल में गैर हाजिर रहने वाले डॉक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक कमरूल होदा साहब के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि 422 मरीजों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026, 12:27 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब गैर-हाजिरी नहीं होगी बर्दाश्त…………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में अब ‘कागजी डॉक्टर’ की खैर नहीं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज शुक्रवार को सदन में दो टूक कह दिया है कि अस्पताल में गैर हाजिर रहने वाले डॉक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक कमरूल होदा साहब के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि 422 मरीजों का इलाज प्रति माह चिकित्सक कर रहे हैं। यह इलाज यहां के पदस्थापित चिकित्सक ही कर रहे हैं। विधायक कमरूल होदा ने स्वस्थ मंत्री के जवाब से असहमत होते कहा कि सरकार कहती है कि प्रति माह 422 मरीजों का इलाज होता है। तो सदन को इस बात से अवगत कराना चाहता हूं कि यह इलाज कौन कर रहा है? स्थिति यह है कि किशनगंज रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों के 204 पद सृजित हैं। लेकिन मात्र 60 चिकित्सक ही बहाल हैं यानी कुल 144 चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। फिर इलाज कौन करता है?

क्या रहा मंत्री का जवाब?
हालांकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इसे दिखवा लेता हूं और उन्हें व्हाट्सएप पर पूरी जानकारी दे दूंगा। विधायक मो कमरूल होदा ने अपने क्षेत्र के कोठिया अस्पताल को लेकर भी यह जानकारी दी कि यह अस्पताल कागज पर चल रहा है। यहां चिकित्सक गायब रहते हैं। स्वास्थ मंत्री ने किशनगंज विधायक को आश्वस्त किया कि गायब रहने वाले चिकित्सक की जांच कर लेते हैं और आरोप सही पाए गए तो दंडित किया जायेगा। विधानसभा में आज बरबीघा के विधायक कुमार पुष्पंजय से तारांकित प्रश्न के जरिये यह जानकारी दी कि बरबीघा अस्पताल में मरीजों का इलाज ठीक तरह से नहीं होता है। मरीजों को या तो शेखपुरा या फिर पावापुरी भेज दिया जाता है। न तो यहां शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और न ही हड्डी रोग विशेषज्ञ। जो सर्जन चिकित्सक हैं उन्हें सर्जरी करने में ही डर लगता है। मेरी जानकारी में बरबीघा में बहाल सर्जन चिकित्सक आज तक एक भी ऑपरेशन नहीं किया है।

मंत्री ने क्या दिया आश्वासन?
स्वास्थ्य मंत्री ने बरबीघा के विधायक को आश्वस्त किया शिशु रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नहीं अगले वित्तीय वर्ष में की जायेगी। और जो सर्जन किसी भी मरीज का सर्जरी नहीं कर रहें हैं उन्हें जांच के बाद दंडित किया जाएगा। किशनगंज के विधायक ने तो केवल किशनगंज रेफरल अस्पताल का मामला उठाया। लेकिन यह सच्चाई कमोवेश पूरे बिहार में है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के आंकड़ों को ही लें तो प्रदेश में 1 लाख की आबादी पर सिर्फ 7 सरकारी डॉक्टर हैं। वैसे तो प्रदेश में चिकित्सकों के 21 हजार 821 पद स्वीकृत हैं लेकिन सिर्फ 9658 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। सरकार के मुताबिक डॉक्टरों के करीब 56 फीसदी पद खाली हैं।

विधायक ने खोली पोल!
लेकिन किशनगंज विधायक ने इस बात की भी पोल खोली कि भले कार्यरत चिकित्सकों की संख्या जरूरत के हिसाब से 44 प्रतिशत हैं। पर पदस्थापित चिकित्सक कितनी अपनी सेवा दे रहे हैं यह आंकड़ा सरकार के पास भी नहीं। किशनगंज के विधायक ने तो स्वास्थ विभाग पर बड़ा आरोप लगाया कि पदस्थापित चिकित्सक भी केवल कागज पर हैं। अधिकांश चिकित्सक तो अस्पताल आते भी नहीं। विधायक के इसी आरोप को ले कर स्वास्थ मंत्री ने जवाब दिया कि इसकी जांच सिविल सर्जन से करवा लेंगे। अरवल जिला की बात करें तो प्रति 1 लाख की आबादी पर 16 से अधिक डॉक्टर हैं। किशनगंज में 1 लाख की आबादी पर महज 3.9 डॉक्टर ही हैं। आबादी के अनुसार शेखपुरा में 14.8, जहानाबाद – 14.6, शिवहर – 13.8, पटना – 12.4 प्रति लाख की आबादी पर चिकित्सक कार्यरत हैं। आंकड़े गवाह हैं कि आबादी के अनुसार अररिया में 4, कटिहार – 4.6 पश्चिमी चंपारण – 5.1, जमुई – 5.5 प्रतिशत चिकित्सक ही कार्यरत हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰