वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कई लोग वैभव के साथ सेल्फी लेते नजर आए। बिहार के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 फरवरी 2026, 08:58 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश
Photo: UB India News Archive

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कई लोग वैभव के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें सम्मानित करेंगे. समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री विजय चौधरी समेत दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में खेल जगत की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का संदेश भी दिया जाएगा.

सरकार इस उपलब्धि को बिहार के खेल इतिहास के लिए गर्व का क्षण मान रही है। युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सरकार यह सम्मान समारोह आयोजित कर रही है।

समारोह में वैभव सूर्यवंशी के करियर, विश्व कप में उनके योगदान और बिहार में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने को लेकर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

विश्व कप के फाइनल में खेली थी 175 रन की धमाकेदार पारी

अंडर-19 क्रिकेट 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बनाए। हरारे क्रिकेट ग्राउंड में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बनाए।

वैभव की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया।

वैभव यूथ वनडे (अंडर-19 स्टेज) में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 30 छक्के भी लगाए, जो सबसे ज्यादा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰