नीतीश के बाद बिहार का अगला CM कौन?

बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और नए दौर की शुरुआत की आहट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद अब 16 मार्च को होने वाली वोटिंग पर सबकी नजरें टिकी हैं, जिसके बाद उनका दिल्ली जाना तय माना जा रहा है. हालांकि, इस फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 मार्च 2026, 05:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश के बाद बिहार का अगला CM कौन?
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और नए दौर की शुरुआत की आहट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद अब 16 मार्च को होने वाली वोटिंग पर सबकी नजरें टिकी हैं, जिसके बाद उनका दिल्ली जाना तय माना जा रहा है. हालांकि, इस फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है, लेकिन सत्ता के गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल ‘अगला मुख्यमंत्री कौन?’ बन गया है. माना जा रहा है कि 10 मार्च तक नीतीश कुमार पद पर बने रहेंगे, जिसके बाद राज्य की कमान भाजपा के हाथों में जा सकती है.

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? पाटलिपुत्र की धरती पर 20 साल बाद इस सवाल का जवाब ढूंढा जा रहा है। वरना, गठबंधन कोई हो, सीएम पद का उम्मीदवार फिक्स होता था। अगल-बगल के लोग बदलते रहते थे। चाणक्य की धरती से नीतीश कुमार ने हस्तिनापुर प्रस्थान का मूड बना लिया है। इसकी तैयारी के तौर पर राज्यसभा का पर्चा दाखिल हो चुका है। अप्रैल में बिहार की ‘गद्दी’ को खाली कर देंगे। इस बदलाव के साथ ही बिहार में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में भाजपा के आने की चर्चाएं हैं। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा अमित शाह के उन वादों की हो रही है, जो उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान किए थे। अमित शाह ने अलग-अलग मौकों पर अपने तीन खास करीबियों को ‘बड़ा आदमी’ बनाने का भरोसा जनता को दिया था। अब जब सत्ता की कमान बदलने वाली है, तो इन नेताओं की किस्मत चमकने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बिहार का अगला CM कौन?
मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए पटना से दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. फिलहाल भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं, जबकि विजय चौधरी, संजीव चौरसिया, नित्यानंद राय, नीतीश मिश्रा और श्रेयसी सिंह जैसे नामों की भी सियासी हलकों में चर्चा तेज है. अभी यह स्पष्ट होना बाकी है कि भाजपा आलाकमान किस चेहरे पर अंतिम मुहर लगाएगा, लेकिन नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हलचलें चरम पर हैं.

निशांत की राजनितिक एंट्री तय
इस नए सत्ता समीकरण में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री भी लगभग तय मानी जा रही है. चर्चा है कि उनके पास सरकार में महत्वपूर्ण पद के साथ-साथ संगठन की बड़ी जिम्मेदारी भी हो सकती है. नए फॉर्मूले के तहत जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें निशांत कुमार और विजय चौधरी के नामों की सबसे अधिक चर्चा है. इस बदलाव के साथ बिहार की राजनीति एक बिल्कुल नए दौर में प्रवेश करने जा रही है.

 

तीन नेताओं को मिला था ‘बड़ा आदमी’ वाला वादा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के तीन नेताओं को अलग-अलग मौकों पर ‘बड़ा आदमी’ बनाने का वादा चुनावी सभा में किया था। इसमें सबसे पहला नाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का है। फिर उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को चुनावी मंच से ‘बड़ा आदमी’ बनाने का वादा किया। फिर उन्होंने एक चुनावी सभा में सुनील कुमार पिंटू को ‘बड़ा आदमी’ बनाने का वादा किया था। अब ‘बड़ा आदमी’ वाली बात को बीजेपी में पद की रेस से जोड़ कर देखा जा रहा है।

नित्यानंद राय: उजियारपुर में अमित शाह ने बताया था ‘जिगरी दोस्त’
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उजियारपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। नित्यानंद राय को अपना जिगरी दोस्त बताते हुए जनता से जिताने की अपील की। अमित शाह ने कहा था, ‘मैं 1500 किमी दूर उजियारपुर आया हूं। क्यों आया हूं कोई बताएगा? क्यों आया हूं? क्योंकि ये नित्यानंद राय हैं न, वो मेरा जिगरी दोस्त हैं। आप इन्हें सांसद बनाकर भेज दो। मैं इन्हें ‘बड़ा आदमी’ बनाने का काम करूंगा।’ बाद में नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए गए। अब बिहार में सीएम पद की रेस में भी शामिल हैं।

सम्राट चौधरी: अमित शाह ने भरे मंच से किया ‘बड़ा आदमी’ वाला वादा
बिहार चुनाव 2020 के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली में सम्राट चौधरी को ‘बड़ा आदमी’ बनाने का वादा किया था। तब, मुंगेर के तारापुर सीट से चुनाव लड़ रहे सम्राट चौधरी के पक्ष में जब अमित शाह पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आप भरोसा रखिए। सम्राट चौधरी को प्रचंड बहुमत से जिताइए। मोदी जी सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाएंगे।’ तारापुर में सम्राट ने आरजेडी के अरुण कुमार को 45843 वोटों से हराया। यहां पर भाजपा को 122480 वोट मिले। बाद में सम्राट चौधरी बिहार के डिप्टी सीएम बनाए गए। अब वो सीएम पद की रेस में शामिल हैं।

सुनील कुमार पिंटू: सीतामढ़ी के ‘खास दोस्त’ की भी हो रही चर्चा
सीतामढ़ी से आरजेडी उम्मीदवार को पटखनी देने वाले सुनील कुमार पिंटू भी अमित शाह के ‘बड़ा आदमी’ वाली लिस्ट में शामिल हैं। अमित शाह ने उन्हें अपना दोस्त बताते हुए प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की थी। चुनावी आंकड़ों में मजबूत प्रदर्शन के बाद अब पिंटू के राजनीतिक कद में बढ़ोतरी की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। सीतामढ़ी में भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू को 104226 वोट मिले। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी सुनील कुमार को 5562 वोटों से हरा दिया। सुनील कुमार पिंटू के पास फिलहाल कोई ओहदा नहीं है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰