क्या तेजस्वी के कमजोर होने से मजबूर हुए नीतीश………….

नीतीश कुमार 20 साल बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं। यह 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के करीब 100 दिन बाद हो रहा है। क्या तेजस्वी के कमजोर होने से नीतीश कुमार को मजबूर होना पड़ा। सियासी गलियारे में चर्चा है कि JDU के कुछ नेता उनको सीएम बनाए रखने के पक्ष […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 मार्च 2026, 08:56 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या तेजस्वी के कमजोर होने से मजबूर हुए नीतीश………….
Photo: UB India News Archive

नीतीश कुमार 20 साल बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं। यह 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के करीब 100 दिन बाद हो रहा है। क्या तेजस्वी के कमजोर होने से नीतीश कुमार को मजबूर होना पड़ा।

सियासी गलियारे में चर्चा है कि JDU के कुछ नेता उनको सीएम बनाए रखने के पक्ष में हैं, लेकिन भाजपा के दबाव के कारण नीतीश को पद छोड़ना पड़ रहा है।

4 पॉइंट में भाजपा नीतीश पर दबाव बनाने में क्यों कामयाब हुई

18वीं विधानसभा में भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 89 सीटें जीती है। वह विधानसभा में नंबर-1 पार्टी बन गई है। भाजपा बिना नीतीश कुमार के भी जोड़-तोड़कर सरकार बना सकती है।

  • भाजपा के ट्रस्टी पार्टनर चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) 19, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM 5 और उपेंद्र कुशवाहा के RLM को 4 सीटों पर जीत मिली है।
  • चारों पार्टियों भाजपा, चिराग, मांझी और कुशवाहा के विधायकों को जोड़ दें तो (89+19+5+4) आंकड़ा 117 तक पहुंचता है। बहुमत 122 से सिर्फ 5 कम।
  • पॉलिटिकल एनालिस्ट अभिरंजन कुमार बताते हैं, ‘भाजपा के लिए 5 विधायकों का जुगाड़ करना बहुत आसान है। कांग्रेस के 6 विधायक हैं, उसमें से टूटने के लिए 4 की जरूरत है। इसके अलावा BSP का एक और IIP का एक विधायक है। इनको तोड़ा जा सकता है।’

पॉइंट-2ः तेजस्वी के खराब प्रदर्शन ने नीतीश कुमार को किया कमजोर

85 सीट जीतने के बाद भी नीतीश कुमार उतने मजबूत नहीं हैं, जितने 2005, 2010, 2015 और 2020 में थे। दरअसल, नीतीश कुमार की मजबूती RJD और कांग्रेस के प्रदर्शन से तय होती है।

  • अबकी बार नीतीश कुमार की पार्टी JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटें जीती है। अगर वह भाजपा से नाता तोड़ेंगे तो उनको सरकार बनाने के लिए 37 विधायकों की जरूरत है। इसके लिए उनको तेजस्वी यादव की RJD, कांग्रेस, ओवैसी की AIMIM और लेफ्ट से हाथ मिलाना होगा।
  • RJD के पास 25, कांग्रेस के पास 6, AIMIM के पास 5, लेफ्ट के पास 3 और BSP-IIP के पास 1-1 विधायक हैं। सबको जोड़ने पर 41 होता है। और इसमें JDU के 85 विधायकों को जोड़ने पर (85+41) 126 होगा। मतलब बहुमत से सिर्फ 4 अधिक।
  • पॉलिटिकल एनालिस्ट प्रियदर्शी रंजन कहते हैं, ‘कांग्रेस और BSP-IIP के विधायकों को नीतीश कुमार की तुलना में भाजपा आसानी से तोड़ सकती है। ये विधायक अपने आगे के भविष्य को देखकर टूटेंगे। नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र से उनके साथ जाने में इनको ज्यादा फायदा नहीं होगा।’
  • प्रियदर्शी रंजन कहते हैं, ‘उम्र के इस पड़ाव पर नीतीश कुमार भाजपा को नाराज करने की स्थिति में नहीं होंगे। अब अगर वह टूटे तो भाजपा तोड़ने का पूरा प्रयास करेगी। तेजस्वी के खराब प्रदर्शन ने नीतीश कुमार को 85 सीट लाने के बावजूद कमजोर कर दिया है। अगर तेजस्वी 35+ सीटें तक रहते तो आज हालात दूसरे होते।’
नीतीश कुमार नवंबर 2005 से लगातार (बीच के कुछ महीनों को छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 20 नवंबर 2025 को उन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी।
नीतीश कुमार नवंबर 2005 से लगातार (बीच के कुछ महीनों को छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 20 नवंबर 2025 को उन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी।

पॉइंट-3ः अगर नीतीश साथ छोड़ते हैं तो मोदी सरकार पर फर्क नहीं

केंद्र की मोदी सरकार के पास 292 सीटें हैं, जिसमें जदयू के पास 12 सीटें हैं। अगर जदयू, इंडी के साथ जाती है, तो NDA के पास 280 सीटें रहेंगी। यानी बहुमत से 8 सीटें ज्यादा। NDA की सरकार बन जाएगी।

292-12= 280 (NDA बहुमत से 8 ज्यादा)

पॉइंट-4ः नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र का फायदा उठाएगी भाजपा

नीतीश कुमार 75 साल के हैं। अगला विधानसभा चुनाव 2030 में होगा। उस वक्त उनकी उम्र 79-80 हो जाएगी। अभी ही नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में अब भाजपा अपना लीडर बिहार में तैयार करेगी।

  • पॉलिटिकल एनालिस्ट अभिरंजन कुमार कहते हैं, ‘नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण भाजपा को उनके सक्रिय रहते ही उनका विकल्प तैयार कर लेना होगा। पार्टी अब एक ऐसा चेहरा लाना चाहेगी, जिसके भरोसे अगले 15-20 साल तक चुनाव लड़ा जा सके।’
  • अभिरंजन कुमार कहते हैं, ‘अब अगर भाजपा अपना चेहरा नहीं तय करेगी तो फिर 5 साल बाद नेतृत्व विहीनता की स्थिति में रहेगी। नीतीश कुमार के काम को आगे बढ़ाने के लिए नए चेहरे की आवश्यकता।’

नीतीश कुमार ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने का ऐलान किया है। उन्होंने बिहार में नई सरकार को अपना पूरा सहयोग करने की भी बात कही है। अब यह भी तय हो गया कि बिहार में अब नीतीश युग का अंत हो गया। साथ ही अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा…?

क्या पहली बार बिहार में बीजेपी का CM बनेगा? क्या नीतीश के किसी करीबी को CM बनाया जाएगा। क्या 4 दशक बाद बिहार को सवर्ण CM मिल सकता है..?

बिहार में CM की रेस में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम चल रहा है। विजय चौधरी भी चर्चा में हैं। इधर, BJP EBC या OBC चेहरा लाकर चौंका सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰