पॉलिटिकल डेब्यू से पहले निशांत ने विधायकों के साथ की मीटिंग, कल जॉइन करेंगे JDU …………………

बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विदाई प्रोटोकॉल के तहत नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे थे। इधर, पॉलिटिकल पारी शुरू करने से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं। शुक्रवार को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 मार्च 2026, 05:59 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पॉलिटिकल डेब्यू से पहले निशांत ने विधायकों के साथ की मीटिंग, कल जॉइन करेंगे JDU …………………
Photo: UB India News Archive

बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विदाई प्रोटोकॉल के तहत नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे थे। इधर, पॉलिटिकल पारी शुरू करने से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में संजय झा के अलावा परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कई युवा विधायक भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री आज अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर भी जाएंगे, वहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके राज्यसभा में नामांकन भरने के बाद नए सीएम को लेकर भाजपा और JDU के बीच चर्चा जारी है।

भावुक हुए सीएम, रो पड़े विधायक

इधर शुक्रवार को CM हाउस में मुख्यमंत्री की JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कई विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध किया। इस पर CM ने कहा- विरोध मत करिए मैं राज्यसभा जा रहा हूं। मैं वहां से सब देखता रहूंगा। बैठक में मौजूद विधायक विनय चौधरी ने बताया कि ‘मीटिंग के दौरान नीतीश भावुक हो गए। विधायक उन्हें देखकर रोने लगे। सभी एक स्वर में उनसे फैसला वापस लेने को कहने लगे। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा, अब छोड़ दीजिए। मुझे जाने दीजिए। नीतीश राज्यसभा जाने पर ही अड़े रहे। इसके बाद निशांत को राजनीति में लाने के पर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई।’ मीटिंग के नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को निशांत कुमार JDU जॉइन करेंगे।

निशांत कल जॉइन करेंगे JDU
इस बैठक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फैसला नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश को लेकर रहा. विधायकों की सहमति और भारी मांग के बीच यह तय हुआ कि 8 मार्च को निशांत कुमार आधिकारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि निशांत कुमार न केवल नई सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे, बल्कि उन्हें बेहद महत्वपूर्ण माना जाने वाला गृह मंत्रालय भी सौंपा जा सकता है. पार्टी के तमाम जनप्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर निशांत के नेतृत्व पर अपनी रजामंदी दी है, जिसे जेडीयू में भविष्य के ‘उत्तराधिकारी’ के उदय के रूप में देखा जा रहा है.

नीतीश तय करेंगे बिहार का अगला CM- ललन
अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस के बीच जेडीयू के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका अंतिम निर्णय केवल नीतीश कुमार ही करेंगे. ललन सिंह के इस बयान से साफ है कि सत्ता हस्तांतरण की पूरी पटकथा नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है. इधर, इस्तीफे की चर्चाओं के बीच भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की नीतीश कुमार से हुई बैक-टू-बैक मुलाकातों ने नई सरकार के गठन की प्रक्रियाओं को और तेज कर दिया है.

कार्यकर्ताओं में नहीं थम रहा आक्रोश
हालांकि, शीर्ष स्तर पर हो रहे इन बदलावों से जेडीयू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश और असंतोष देखा जा रहा है. पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर समर्थकों का प्रदर्शन जारी है, जहां कार्यकर्ता नीतीश कुमार के इस फैसले को एक गहरी साजिश करार दे रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान गुस्से में आए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख भी पोती. राजधानी की सड़कों पर “नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार” लिखे पोस्टर चस्पा किए गए हैं. अब सबकी नजरें 10 से 14 मार्च के बीच होने वाले संभावित घटनाक्रम और 8 मार्च को निशांत कुमार की राजनीतिक लॉन्चिंग पर टिकी हैं.

ललन सिंह बोले- अगला CM नीतीश तय करेंगे

बैठक में मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी और संजय झा मौजूद रहे। निशांत इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बारी से बारी से मुख्यमंत्री मुलाकात की।

इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई कुछ भी नहीं कर सकता हैं। बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे।

पुराने चेहरों के साथ नई सरकार

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ-साथ बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तैयार होने लगा है। सूत्रों की माने तो नए मंत्रिमंडल में कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। कैबिनेट का फॉर्मूला =17+15+2+1+1 रहेगा। यानि भाजपा से 17 मंत्री, जदयू से 15, लोजपा (R) से 2 और हम और रालोमो से 1-1। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास रहेगा। वही विधान परिषद का सभापति जदयू से बनेगा।

ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात

ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। दोनों के बीच राज्यसभा में वोटिंग को लेकर चर्चा हुई। राज्यसभा के 5वें उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन किया है। उनकी जीत को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई है। 5वें उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला राजद के अमरेंद्र धारी सिंह से है। NDA में 4 राज्यसभा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बहुमत नहीं होने से संशय की स्थिति बनी हुई है।

मंत्री श्रवण कुमार बोले- CM के जाने से सभी दुखी हैं

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “कल बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी बातों को स्पष्ट कर दिया है। यह उनका राजनीतिक (राज्यसभा जाने का) फैसला है…इससे सभी दुखी हैं…सभी लोगों ने निर्णय लिया कि हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहना है और उनके हर फैसले पर उनके साथ रहेंगे…”

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर कहा, “हमने कहा था कि निशांत कुमार को आगे आना चाहिए, वो युवा हैं और उनकी अच्छी सोच है…परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए अब उनको आगे आना चाहिए, इसके लिए हम बातचीत कर रहे हैं…”

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰