निशांत को मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी………

मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच शनिवार को पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में पार्टी के अंदर चल रही अटकलों और नेताओं की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 मार्च 2026, 07:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
निशांत को  मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी………
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच शनिवार को पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में पार्टी के अंदर चल रही अटकलों और नेताओं की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद स्थिति स्पष्ट की और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करने की कोशिश की।

‘चिंता मत कीजिए, बिहार में भी रहूंगा’

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि राज्यसभा जाने के बावजूद वे बिहार की राजनीति और प्रशासन से दूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते, वही इस तरह की बातें कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि आज तक किसी ने भी नीतीश कुमार से उनकी इच्छा के खिलाफ कोई फैसला नहीं कराया है। वे अपने फैसले खुद लेते हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

अगला मुख्यमंत्री कौन, फैसला भी नीतीश ही करेंगे

ललन सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह भी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। पार्टी में इस मामले को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि जदयू पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही आगे की राजनीतिक रणनीति तय की जाएगी।

निशांत की हाल के दिनों में सक्रियता बढ़ी है। वह राजनीति में अपनी रूचि दिखा रहे हैं। जदयू की कमान निशांत को मिले, जदयू के बड़े हिस्से की यह पुरानी मांग है। इसे क्षेत्रीय दलों की इस प्रवृति से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें दल के सर्वोच्च नेता की संतान को ही उत्तराधिकार मिलता है।

बिहार में BJP का मुख्यमंत्री बनने की बात हो रही है. इसी बीच जेडीयू ने CM पद पर दावा ठोक दिया. जेडीयू विधायक ने मांग की है कि हमारे कोटे से मुख्यमंत्री हो और निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाए. पटना में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई जेडीयू नेताओं की बैठक के बाद बेनीपुर से पार्टी के विधायक विनय चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में जेडीयू का मुख्यमंत्री बने और निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए.

‘सीएम पद पर नीतीश कुमार को लेना है अंतिम फैसला’

विनय चौधरी ने कहा, “नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से हम लोग सहमत नहीं हैं. फैसला मंजूर नहीं. कई विधायकों में नाराजगी है. नीतीश कुमार के चेहरे पर NDA को प्रचंड जनादेश मिला. नीतीश को पांच साल बिहार में मुख्यमंत्री रहना चाहिए. अपनी भावनाओं से हम लोगों ने उन्हें अवगत कराया. बैठक में तो उन्होंने कहा चिंता मत करिए. मैं सब देखता रहूंगा. हम लोगों ने बैठक में कहा कि निशांत को राजनीति में ले आइये तो नीतीश कुमार ने इस पर कुछ नहीं कहा. संजय झा ने कहा की निशांत कल जेडीयू में शामिल होंगे. हम लोग चाहते है कि जेडीयू कोटे से मुख्यमंत्री हो और निशांत मुख्यमंत्री बनें. नीतीश कुमार को अंतिम निर्णय लेना है.”

बिहार का दौरा करेंगे निशांत कुमार- नीरज कुमार

वहीं इस इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में JDU के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, “आज JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपस्थिति में सांसद और मंत्रीगण और विधानमंडल की बैठक हुई है. बैठक में सर्वसम्मति से उनके फैसले के साथ खड़ी है क्योंकि उन्होंने पार्टी को बनाया है तो  JDU का विधानमंडल और संसद सदस्य आपके साथ है. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी ने कहा कि विधायक ने मांग किया कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. विधायकों और मंत्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है. निशांत कुमार ने तय किया है कि वह बिहार का दौरा भी करेंगे.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰