क्या 90 वाली राजनीति फिर से होगी हावी?

ये करीब-करीब तय हो गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा। फॉर्मूला उलटा हुआ नजर आएगा जब जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे। वहीं बिहार विधानमंडल में चिराग पासवान की ताकत बढ़ेगी और उनके एक मंत्री और बनेंगे। यही नहीं चिराग को एक MLC वाली सीट और मिलेगी। कुल मिलाकर मुश्किल विरोधी राजद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 मार्च 2026, 07:28 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या 90 वाली राजनीति फिर से होगी हावी?
Photo: UB India News Archive

ये करीब-करीब तय हो गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा। फॉर्मूला उलटा हुआ नजर आएगा जब जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे। वहीं बिहार विधानमंडल में चिराग पासवान की ताकत बढ़ेगी और उनके एक मंत्री और बनेंगे। यही नहीं चिराग को एक MLC वाली सीट और मिलेगी। कुल मिलाकर मुश्किल विरोधी राजद के लिए होगी, उन्हें अब अपनी पूरी रणनीति नए सिरे से बनानी होगी। इसकी कई वजहें हैं।

राजद के लिए भी नीतीश का बिहार छोड़ना झटका
राजद नेताओं ने भी इस बात के संकेत दे दिए हैं कि राज्यसभा चुनाव के बाद उनके तेवर बदलेंगे और रणनीति भी। हाल के सालों में राजद और खास कर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के प्रति ज्यादा आक्रामक रुख नहीं अपनाया। वजह साफ थी कि नीतीश कुमार के रहते उसे तीसरी बार उनके साथ सत्ता में आने की उम्मीद लगी हुई थी। पिछले दो बार के बाद राजद को ऐसा लग रहा था कि नीतीश का मन बदल सकता है। लेकिन अब नीतीश बिहार की राजनीति नहीं करेंगे। जाहिर है राजद के लिए भी ये एक झटका है।

अब राजद बदलेगी बिहार में अपनी रणनीति
पार्टी के एक प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इसी मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि ‘हम और हमारे नेता लालू प्रसाद यादव बीजेपी की विचारधाराओं के खिलाफ ही लड़ते आए हैं। हम अब भी उसी दिशा की तरफ चलेंगे। लेकिन हां, ये तय है कि अब हमारी रणनीति बदलेगी क्योंकि ड्राइविंग सीट पर नीतीश कुमार के बदले बीजेपी होगी। जाहिर है कि बीजेपी के लिए हमारी रणनीति भी बिल्कुल नई होगी।’

सत्ता के साथ हमारी रणनीति भी बदलेगी- RJD
आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन भी इसी ट्रैक पर नजर आए। हालांकि राजद का ध्यान फिलहाल राज्यसभा की पांचवी सीट पर है, जिसके लिए पार्टी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। चितरंजन गगन ने कहा कि ‘ये तय है कि बिहार में सत्ता का गठन अब नए सिरे से होगा, तो बतौर विपक्ष हमारी रणनीति भी बदलेगी ही बदलेगी। JDU के साथ बीजेपी ने वही किया जो वो अपने सहयोगियों के साथ करती आई है। लेकिन हम विपक्ष हैं और बीजेपी की हर चाल को नाकाम करेंगे।’

क्या कहते हैं पॉलिटिकल एक्सपर्ट
बिहार के मशहूर शिक्षाविद् और पॉलिटिकल एक्सपर्ट के मुताबिक ‘बीजेपी जो इतने दिनों से प्रयासरत थी, जब अपना मुख्यमंत्री देने में कामयाब हो जाएगी। ऐसे में राजद फिर से अगड़े-पिछड़े की राजनीति की धार देने की कोशिश करेगी। वहीं बीजेपी हिंदु ध्रुवीकरण को इतनी मजबूत स्थिति में ला देगी कि जातीय बंटवारा मुश्किल दिखेगा। ऐसी स्थिति में राजद के सामने रणनीति बदलने की चुनौती तो होगी ही। इसके बाद लड़ाई BJP बनाम राजद की होगी, इसमें न कांग्रेस होगी और न ही जदयू।’
बीजेपी का सीएम आते ही राजद से उसकी सीधी टक्कर तय है। क्योंकि अब राजद अगड़े-पिछड़े की राजनीति को लेकर फिर से हावी होने की कोशिश करेगा।

बिहार की राजनीति सच में बदलने जा रही
ये तय मान कर चलिए कि बिहार में राजनीति अब सही मायनों में बदलेगी। क्योंकि नीतीश कुमार की राजनीति हमेशा एक ऐसे ट्रैक पर चली जिसमें विकास छोड़ कर और कोई बात नहीं होती थी, क्योंकि उनका सबकुछ बिहार ही था। लेकिन बीजेपी को पूरे देश में अपनी हनक बरकरार रखनी है। ऐसे में बिहार में सियासत कुछ इसी तर्ज पर देखने को मिल सकती है। हालांकि लोगों के मन में ये संशय भी है कि सत्ता तो नहीं लेकिन क्या बिहार में फिर से 90 जैसी राजनीति देखने को मिलेगी?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰