बिहार की सियासत में ‘निशांत युग’ का आगाज ,JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया ग्रैंड वेलकम

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में आज 8 मार्च से निशांत ‘युग’ की शुरुआत आज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार आज से JDU के सियासी पिच पर उतर गये हैं। दोपहर एक बजे निशांत कुमार औपचारिक तौर पर जेडीयू जॉइन किये। निशांत की जॉइनिंग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 मार्च 2026, 09:12 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की सियासत में ‘निशांत युग’ का आगाज ,JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया ग्रैंड वेलकम
Photo: UB India News Archive
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में आज 8 मार्च से निशांत ‘युग’ की शुरुआत आज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार आज से JDU के सियासी पिच पर उतर गये हैं। दोपहर एक बजे निशांत कुमार औपचारिक तौर पर जेडीयू जॉइन किये। निशांत की जॉइनिंग को लेकर प्रदेश भर के जेडीयू कार्यकर्ताओं का हुजूम पटना पहुंच गया था । इधर जेडीयू दफ्तर के बाहर निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में निशांत कुमार को बिहार का भविष्य बताया गया है।
बिहार की राजनीति में रविवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने औपचारिक रूप से जेडीयू (Janata Dal (United) की सदस्यता ले ली. पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को जेडीयू की सदस्यता दिलाई. वहीं इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके को पार्टी के भीतर एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.
रविवार को जब निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया. समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे. निशांत कुमार ने मंच पर पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद लिया. बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने शुभ मुहूर्त में जेडीयू की सदस्यता ली. पहले उन्हें 1 बजे ही सदस्यता लेनी थी, लेकिन शुभ मुहूर्त को लेकर निशांत ने 1:30 बजे जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की.
पिता जी के काम को आगे बढ़ाने का काम करूंगा: निशांत
जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि आज मैंने जेडीयू की सदस्यता ले ली है. मेरे पिता जी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, मैं उनके फैसले को स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. पार्टी के लोगों ने आज जो फैसला लिया और मुझे पार्टी में शामिल कराया है, मैं जनता और पार्टी के सदस्यों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. मेरे पिता नीतीश कुमार ने जिस तरह 20 सालों तक बिहार के लोगों की सेवा की है, वैसे ही मैंने भी लोगों के दिल में जगह बनाने की कोशिश करूंगा. इस मौके पर निशांत कुमार ने जेडीयू के नेताओं का अभिवादन किया
कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने सादगी भरे अंदाज में पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंच पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, लेसी सिंह, विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्यसभा उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने उन्हें पार्टी में स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. जेडीयू कार्यालय में पहुंचे निशांत कुमार ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर हाथ जोड़कर नमस्कार किया. लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले निशांत का यह राजनीतिक मंच पर आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खास क्षण माना जा रहा है.
बिहार के अगले डिप्टी सीएम होंगे निशांत!
राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने से जेडीयू को आने वाले समय में नई ऊर्जा और नया नेतृत्व मिल सकता है. अब तक वे राजनीति से दूर रहे हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देते थे. निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होते ही उनके डिप्टी सीएम बनना भी तय हो गया. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज है और इसी बीच निशांत कुमार का भी डिप्टी सीएम भी बनने वाले हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰