बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि प्रदेश में तेजी से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 मार्च 2026, 08:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव
Photo: UB India News Archive

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि प्रदेश में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात और संभावित सियासी फेरबदल को लेकर इस बैठक में रणनीति पर चर्चा की जाएगी. ऐसे समय में बुलाई गई यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. बिहार के सियासी गलियारे में हर ओर यही चर्चा हो रही है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा? वहीं इसी बीच जेडीयू के भीतर भी नए नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इन घटनाक्रमों को देखते हुए महागठबंधन की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा. महागठबंधन के नेता इस बात पर विचार करेंगे कि चुनाव में किस तरह एकजुट होकर मुकाबला किया जाए और गठबंधन के वोटों को किस प्रकार संगठित रखा जाए. साथ ही यह भी चर्चा होने की संभावना है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्ष की भूमिका क्या होनी चाहिए.
तेजस्वी के लिए कितनी बड़ी चुनौती है निशांत की पॉलिटिकल एंट्री?
इस बीच बिहार की राजनीति में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने हाल ही में औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण की है. पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. उनके इस कदम को जेडीयू में संभावित पीढ़ीगत बदलाव और भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. अब बिहार में तेजस्वी यादव को युवा चेहरे के रूप में निशांत कुमार की चुनौती मिलेगी. ऐसे में तेजस्वी यादव बिहार की वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.
बिहार में मची बड़ी सियासी उथल-पुथल!
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है. इन घटनाओं के बाद विपक्षी दल भी अपनी रणनीति को लेकर सक्रिय हो गए हैं. इसी कड़ी में तेजस्वी यादव की ओर से बुलाई गई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि बैठक में महागठबंधन के प्रमुख दलों के नेता मौजूद रहेंगे और मौजूदा राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग की रणनीति, गठबंधन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी विचार किया जाएगा.
काफी अहम मानी जा रही तेजस्वी यादव की बैठक
बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, जहां एक ओर जेडीयू में निशांत कुमार की एंट्री को लेकर चर्चा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी बदलते राजनीतिक हालात में खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में तेजस्वी यादव द्वारा बुलाई गई महागठबंधन की यह बैठक बिहार की राजनीति में आगे की दिशा तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस बैठक में क्या निर्णय लिए जाते हैं और राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर विपक्ष किस तरह की रणनीति तैयार करता है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰