बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

बिहार में राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके चार विधायकों ने वोट नहीं डाला। फैसल रहमान (RJD) ने वोट नहीं डाला, जबकि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी मतदान नहीं किया। बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, महागठबंधन को बड़ा झटका बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 मार्च 2026, 08:05 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..
Photo: UB India News Archive
बिहार में राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके चार विधायकों ने वोट नहीं डाला। फैसल रहमान (RJD) ने वोट नहीं डाला, जबकि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी मतदान नहीं किया।

बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, महागठबंधन को बड़ा झटका

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके चार विधायकों ने वोट नहीं डाला. जानकारी के मुताबिक फैसल रहमान (राजद) ने मतदान नहीं किया, जबकि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अपना वोट नहीं डाला. इसके कारण महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुक गया. वहीं एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया है. ऐसे में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. अनुमान है कि उन्हें एनडीए के 38 वोट मिल सकते हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलने की संभावना है. मतदान खत्म होने के बाद अब थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

राज्यसभा में तीन राज्यों की 11 सीटों पर आज चुनावी रण है. जिसमें बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा. राज्य के सभी विधायक पटना स्थित बिहार विधानसभा परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके बाद आज ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इस चुनाव में कुल पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि जनता दल यूनाइटेड ने भी दो प्रत्याशी उतारे हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया.
बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के रूप में नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है. वहीं, जेडीयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है. एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा को भी समर्थन दिया गया है, जिससे चुनाव में समीकरण और रोचक हो गया है. इस बीच सभी पार्टी ने विधायकों से समर्थन जुटाने की पुरजोर कोशिश की. राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के चार विधायकों के ‘आउट ऑफ रीच’ होने की चर्चा भी तेज हो गई. ऐसे में क्रॉस वोटिंग के आसार हैं.

3 कांग्रेस विधायक महागठबंधन के संपर्क से बाहर

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान आज शुरू हो गया. महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजस्वी यादव पूरी ताकत के साथ सक्रिय नजर आ रहे हैं. वहीं, कांग्रेस विधायकों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. जानकारी के अनुसार कांग्रेस के तीन विधायक सुबह तक होटल नहीं पहुंचे, जिससे पार्टी की चिंता बढ़ गई है. पटना के होटल पनाश में कांग्रेस के दो विधायक अन्य नेताओं के साथ मौजूद बताए जा रहे हैं, जबकि तीन विधायकों का फोन नंबर भी नहीं लग रहा है. पार्टी के नेता लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और कल रात से ही उनका लोकेशन पता लगाने में जुटे हैं.
राज्यसभा में जीत का क्या फॉर्मूला है?
राज्यसभा के इन चुनावों में विधायक मतदान करते हैं और परिणाम पूरी तरह संख्या बल पर निर्भर करता है. बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं और एक उम्मीदवार को जीत के लिए लगभग 41 वोटों की जरूरत होती है. 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एनडीए गठबंधन बेहद मजबूत स्थिति में है. विधानसभा की 243 सीटों में से करीब 202 सीटें एनडीए के पास हैं. इसमें भाजपा, जदयू, लोजपा और सहयोगी दल शामिल हैं. इस वजह से राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चार सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है. जबकि पांचवीं सीट पेंच फंसा हुआ है.
क्रॉस वोटिंग के आसार
दरअसल, रविवार को राजद ने अपने सभी विधायकों और महागठबंधन समर्थित विधायकों को पटना के एक होटल पनाश में बुलाया था. शाम तक वहीं रहने के लिए कहा गया था. जहां राजद के सभी विधायक थे, लेकिन कांग्रेस के चार विधायक गायब रहे, जिसके क्रॉस वोटिंग की चर्चा को बल मिला. मामले पर कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जिन विधायकों के गायब होने की बात कही जा रही है, वे कहीं गायब नहीं हैं. उन्होंने कहा कि “जिनको गायब बताया जा रहा है, वे सब आपको दिखाई नहीं पड़ रहे हैं, लेकिन सब ठीक हैं. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है.”
अखिलेश सिंह के घर पर थे 4 कांग्रेस विधायक
अखिलेश सिंह ने दावा किया कि महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत पूरी तरह तय है. उन्होंने कहा कि “महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत उतनी ही निश्चित है, जितनी मृत्यु निश्चित होती है.” उन्होंने यह भी कहा कि जिन विधायकों के बारे में चर्चा हो रही है, वे सभी सुरक्षित हैं और फिलहाल उनके घर पर मौजूद हैं. राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज है और सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं. अब सबकी नजर वोटिंग खत्म होने के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰