राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 MLA गैरहाजिर, न NDA जीतेगा और न महागठबंधन !

बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा। ऐसे में सिर्फ एक MLA का वोट पांचवे उम्मीदवार की हार-जीत तय कर देगा, लेकिन तब भी वोटों की एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 मार्च 2026, 10:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 MLA गैरहाजिर, न NDA जीतेगा और न महागठबंधन !
Photo: UB India News Archive

बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा। ऐसे में सिर्फ एक MLA का वोट पांचवे उम्मीदवार की हार-जीत तय कर देगा, लेकिन तब भी वोटों की एक और बार गिनती होगी। समझिए कैसे।

बिहार में 5वीं राज्यसभा सीट पर मामला फंसा

कांग्रेस के दो गायब विधायकों के वोट जोड़ कर भी महागठबंधन के पास राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और AIMIM को मिलाकर 40 वोट ही पूरे होते हैं। यानी इस हालत में भी महागठबंधन उम्मीदवार राजद के अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह की जीत तय नहीं होगी। क्योंकि अगर कुल वोट को देखें तो महागठबंधन 40, NDA 38 और BSP के 1 विधायक को मिलाकर संख्या होती है 80 जो कि बहुमत से 1 वोट कम है।

NDA के पास बचे हुए वोट महागठबंधन के पास कुल वोट एक विधायक जो किसी पार्टी के पक्ष में नहीं
BJP-3 राजद- 25 BSP- 1
JDU-7 कांग्रेस- 6
LJP (Ramvilas)- 19 AIMIM- 5
HAM- 5 लेफ्ट- 3
RLM-4 IIP- 1
कुल वोट- 38 कुल वोट- 40 कुल वोट- 1

कांग्रेस के 2 विधायकों के वोट न करने पर भी मामला फंसेगा

लेकिन कांग्रेस के दो विधायक अगर अंत तक वोट नहीं डालते हैं तो ये संख्या हो जाएगी 78। अब समझिए नया समीकरण। फिलहाल महागठबंधन के पास राजद के 25, कांग्रेस के 4, लेफ्ट के 4 और AIMIM के 5 विधायकों ने वोट डाले हैं। इसमें कांग्रेस के 2 विधायक अनुपस्थित हैं। ये संख्या हो जाती है 38, मतलब महागठबंधन के खाते में कुल जमा वोट हैं 38। वहीं हम अगर NDA को देखें तो उसके पास बीजेपी-जदयू के 10, लोजपा (रामविलास) के 19, HAM के 5 और RLM के 4 विधायक मिलाकर कुल वोट 38 ही हैं। यानि मुकाबला यहां बराबर का फंस रहा है।

NDA के पास बचे हुए वोट महागठबंधन के पास कुल वोट एक विधायक जो किसी पार्टी के पक्ष में नहीं
BJP-3 राजद- 25 BSP- 1
JDU-7 कांग्रेस- 4 (2 अनुपस्थित रहने पर)
LJP (Ramvilas)- 19 AIMIM- 5
HAM- 5 लेफ्ट- 3
RLM- 4 IIP- 1
कुल वोट- 38 कुल वोट- 38 कुल वोट- 1
कौन है वो एक विधायक जो हो गया अचानक से अहम

उधर जीतन राम मांझी की समधन और बहू की तेजस्वी यादव से मुलाकात ने अलग सियासी पारा चढ़ा दिया है। बावजूद इसके अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो ऐसे में चैनपुर से बसपा के विधायक सतीश कुमार का वोट अहम हो गया है। बसपा विधायक का एक वोट NDA या महागठबंधन जिसके खाते में गया, वो एक वोट से ही आगे हो जाएगा यानि कुल 39 वोट। फिर भी बहुमत के लिए 40 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में BSP विधायक का वोट मिलने के बाद भी कोई एक पक्ष चुनाव नहीं जीत पाएगा। तब जाकर दूसरी वरीयता के वोट गिने जाएंगे और इसके बाद ही 5वीं सीट के उम्मीदवार की हार-जीत का फैसला होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰