मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण घोषित …………..

बिहार में राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण घोषित कर दिया गया है. यह चरण 17 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे. जारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 मार्च 2026, 10:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण घोषित …………..
Photo: UB India News Archive
 बिहार में राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण घोषित कर दिया गया है. यह चरण 17 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार इस चरण में भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, मुंगेर, लखीसराय, गया और औरंगाबाद जिलों को शामिल किया गया है. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी लेंगे. राजनीति के जानकारों के अनुसार राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच इस दौरे को सरकार के विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है.

अलग अलग जिलों में तय हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार समृद्धि यात्रा के पहले दिन 17 मार्च को मुख्यमंत्री भागलपुर और बांका जाएंगे. इसके बाद 18 मार्च को उनका दौरा जमुई और नवादा में प्रस्तावित है. यात्रा के तीसरे दिन 19 मार्च को वे मुंगेर और लखीसराय में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. वहीं अंतिम दिन 20 मार्च को गया और औरंगाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ संवाद भी होगा.

राज्यसभा चुनाव से भी गर्म है सियासी माहौल

इसी बीच बिहार विधानसभा में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है. चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल भी काफी गर्म है. हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था. नामांकन के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. उनके साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था.
बता दें कि बिहार की पांच सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा पहले ही तय हो चुका है. इसमें दो सीटें भाजपा को, दो सीटें जदयू को और एक सीट आरएलएम को दी गई है. इससे पहले राज्यसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके मन में लंबे समय से एक इच्छा थी. वे चाहते थे कि अपने राजनीतिक जीवन में विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनने का अवसर मिले.

नए मुख्यमंत्री को लेकर बढ़ी चर्चा

नीतीश कुमार ने कहा कि इसी इच्छा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकसित बिहार बनाने का उनका संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा और भविष्य में बनने वाली सरकार को उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा. नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राज्य की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

बिहार में राजनीतिक हलचल तेज

बिहार के राजनीतिक गलियारे में भाजपा के कई नेताओं के नाम संभावित दावेदार के रूप में लिए जा रहे हैं. इनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और विजय कुमार सिन्हा के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे. फिलहाल राज्यसभा चुनाव और समृद्धि यात्रा के कार्यक्रमों के बीच बिहार की राजनीति में हलचल बनी हुई है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰