बिहार में बारिश के साथ ओले पड़ने के भी आसार ,50 km/h की रफ्तार से चलेगी आंधी !

बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था. गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी. लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल राज्यभर में मौसम का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 मार्च 2026, 08:59 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में बारिश के साथ ओले पड़ने के भी आसार ,50 km/h की रफ्तार से चलेगी आंधी !
Photo: UB India News Archive
बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था. गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी. लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. यूं तो आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है लेकिन 8 ऐसे जिलें हैं जहां जमकर ओलावृष्टि होगी. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

हल्की बारिश और 30-40 KM तेज हवा का अनुमान

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. दक्षिण बिहार के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों तथा उत्तर बिहार के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर तेज हवा चलने की चेतावनी है. जिन जिलों में तेज हवा और वर्षा होगी वहां तापमान 1 से 2 डिग्री गिरने का अनुमान है लेकिन जहां वर्षा नहीं होगी वहां कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.

गुरुवार को राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा. बुधवार की तुलना में अधिकांश जिलों में करीब एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान भभुआ में 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो मार्च के दूसरे सप्ताह के हिसाब से बहुत ज्यादा है. राजधानी पटना में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जबकि 30 डिग्री से नीचे सिर्फ मधेपुरा में 29.9 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान सबसे कम 15.6 डिग्री औरंगाबाद में और सबसे अधिक 23.9 डिग्री पटना में दर्ज किया गया.

 22 मार्च को आएगा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 22 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है लेकिन इससे बिहार पर कोई विशेष असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. आज से एक-दो दिनों तक कुछ जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

कब, कहां कितनी बारिश?
  • आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 20 मार्च को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है. राज्यभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं. इससे लगभग सभी जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा. खराब मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव सीमांचल और दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों में पड़ेगा. खासकर मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है.
    • 21 मार्च को भी मौसम का प्रभाव जारी रहेगा. राजधानी पटना सहित सीतामढ़ी से किशनगंज तक, गया से बांका तक और मधुबनी से नवादा तक के इलाकों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और झमाझम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. हालांकि, पश्चिमी बिहार के जिलों में इसका असर ना के बराबर रहेगा.
    • 22 मार्च को मौसम का प्रभाव सीमित होकर मुख्य रूप से सीमांचल के जिलों में रह जाएगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • इस टाइम बारिश का सबसे ज्यादा असर
    • आज सुबह से पटना में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी लेकिन 03 बजे से मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश शुरू हो जायेगी. यह सिलसिला देर रात तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. अगली सुबह यानी 21 मार्च को भी सुबह से ही बारिश होती रहेगी. कहने का मतलब यह है कि आज शाम 3 बजे से लेकर कल शाम 5 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस वजह से आज दिन का तापमान 32°C से घटकर 24°C तक पहुंच सकता है.
    • मुजफ्फरपुर में भी आज सुबह से धूप खिली हुई है. शाम 3 बजे से 8 बजे के करीब हल्की बारिश जबकि कल सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. दिनभर बारिश होती रहेगी. पूर्णिया, जमुई, दरभंगा सहित कई जिलों में आज शाम से ही बारिश की शुरुआत हो रही है. इसके असर शनिवार देर रात तक बना हुआ है.
    तापमान में गिरावट है पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव का सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ेगा. दिन और रात दोनों के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. यानी जहां दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं अब लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होगा.

    ओले से इन लोगों पर पड़ेगा असर
    • मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. आंधी के दौरान पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. इस मौसम बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ सकता है. जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है, वहां खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. गेहूं, सब्जियां, फल पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं. आम, लीची पर भी असर पड़ेगा. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करें और मौसम साफ होने तक खेतों में अनावश्यक गतिविधियों से बचें. खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें. आंधी-तूफान के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में न जाएं. ओलावृष्टि से खिड़कियों के शीशे भी टूट जाते हैं.
    प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
    पटना 34.2 31.9 140
    मुजफ्फरपुर 30.2 22.2 241
    गयाजी 34.8 20.4 165
    पूर्णिया 30.4 20.9 170
    भागलपुर 32.1 19.6 158
    (नोट- ये आंकड़े गुरुवार के हैं.)
    बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल
    बिहार में जहां कभी तेज धूप और कभी अचानक बारिश हो रही है. जोकि सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे समय में खुद को सुरक्षित रखने के लिए यहां 5 महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं:
    • हाइड्रेटेड रहें: तापमान बढ़ने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है. दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.  इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों के रस का सेवन करें ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे.
    • खान-पान में सावधानी: बेमौसम बारिश और नमी के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं. बाहर के खुले भोजन या कटे हुए फलों से बचें. घर का बना ताजा और सुपाच्य भोजन ही लें. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा या चाय ले सकते हैं.
    • कपड़ों का सही चुनाव: धूप और गर्मी से बचने के लिए सूती और हल्के रंगों के कपड़े पहनें. चूंकि शाम को मौसम ठंडा हो सकता है या बारिश हो सकती है, इसलिए अपने साथ एक हल्का जैकेट या फुल आस्तीन के कपड़े रखें ताकि तापमान में अचानक होने वाले बदलाव से बचा जा सके.
    • एलर्जी और इन्फेक्शन से बचाव: बारिश के बाद अचानक होने वाली नमी से वायरल इंफेक्शन या सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ जाता है. भीगने से बचें और अगर भीग जाएं तो तुरंत स्नान कर साफ कपड़े पहनें. घर के आसपास पानी जमा न होने दें ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा मिल सके.
    • सन प्रोटेक्शन और छाता: घर से निकलते समय धूप का चश्मा और छाता साथ जरूर रखें. छाता आपको तेज धूप और अचानक होने वाली बारिश, दोनों से बचाने में मददगार साबित होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰