नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का आगाज आज, जहानाबाद और अरवल पहुंचेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज से पांचवां चरण शुरू हो गया है। सीएम नीतीश आज यानी सोमवार को सबसे पहले जहानाबाद जाएंगे, वहां लगभग 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरवल जाएंगे। यात्रा का समापन 26 मार्च को पटना में होगा। नीतीश कुमार सुबह लगभग 10 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 मार्च 2026, 05:34 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का आगाज आज, जहानाबाद और अरवल पहुंचेंगे
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज से पांचवां चरण शुरू हो गया है। सीएम नीतीश आज यानी सोमवार को सबसे पहले जहानाबाद जाएंगे, वहां लगभग 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरवल जाएंगे। यात्रा का समापन 26 मार्च को पटना में होगा।

नीतीश कुमार सुबह लगभग 10 बजे हेलीकॉप्टर से जहानाबाद के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर जाएंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजामों को दुरुस्त कर लिया है।

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन से करेंगे। इस केंद्र के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए यह परियोजना अहम मानी जा रही है।

46 करोड़ का अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय

इसके बाद मुख्यमंत्री धराउत में 46 करोड़ रुपए की लागत से बने अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह विद्यालय जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

नगर परिषद में 56 करोड़ की सड़क और नाला योजना

मुख्यमंत्री नगर परिषद क्षेत्र में 56 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सड़क और नाला का भी उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री का काफिला गांधी मैदान जहानाबद पहुंचेगा। यहां वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं।

पुरानी योजनाओं की प्रगति का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान अपनी पिछली प्रगति यात्रा के दौरान रखी गई योजनाओं की वर्तमान स्थिति का भी आकलन करेंगे। सीएम के इस दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर है। लंबे समय से भूमि चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय या घोषणा कर सकते हैं।

राज्यसभा सांसद बनने के बाद यात्रा का अंतिम दौर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण में चार दिन दौरे किए थे। अब वे इस यात्रा के अंतिम चरण में चार दिन में आठ जिलों का दौरा करेंगे।

जहानाबाद को नीतीश कुमार से आशा

जहानाबाद में लोगों को आशा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी इस यात्रा के दौरान जहानाबाद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं। यहां मेडिकल कॉलेज की निर्माण लंबे समय से जमीन विवाद के कारण अटका हुआ है। यहां नीतीश बुनियादी ढांचे के शिलान्यास के बाद गांधी मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। नीतीश जनसंवाद कार्यक्रम से पहले जिला-स्तरीय समीक्षा बैठक के जरिए ‘सात निश्चय-2’ योजना की प्रगति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री इस यात्रा के माध्यम से दिल्ली जाने से पहले राज्य की विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत सुनिश्चित करना चाहते हैं, ताकि उनके द्वारा किए गए वादे समय पर पूरे हो सकें।

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दो दौर जनवरी में चले थे। इसके बाद बिहार विधानसभा के बजट सत्र के कारण इसा यात्रा पर विराम लगा रहा। यह सत्र समाप्त होने के बाद मार्च में वे तीसरे और चौथे चरण की यात्रा कर चुके हैं। अब पांचवां चरण शुरू हो रहा है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰