बिहार में बिलख रहे किसान, बेमौसम बारिश से 30 फीसदी फसल बर्बाद

अब कहां से पइसा देबई हो।’ गेहूं की फसल देखते ही बेगूसराय के किसान विक्रम सिंह दहाड़ मारने लगते हैं। ये चीख आज बिहार के लाखों किसानों की पीड़ा बन गई है। शुक्रवार और शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने लगभग तैयार खड़ी गेहूं, मक्का और सरसों की फसलों को जमींदोज कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 मार्च 2026, 05:39 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में बिलख रहे किसान, बेमौसम बारिश से 30 फीसदी फसल बर्बाद
Photo: UB India News Archive

अब कहां से पइसा देबई हो।’ गेहूं की फसल देखते ही बेगूसराय के किसान विक्रम सिंह दहाड़ मारने लगते हैं। ये चीख आज बिहार के लाखों किसानों की पीड़ा बन गई है। शुक्रवार और शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने लगभग तैयार खड़ी गेहूं, मक्का और सरसों की फसलों को जमींदोज कर दिया। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस प्राकृतिक आपदा से रबी फसलों को 30 प्रतिशत और आम-लीची के मंजरों को 50 फीसदी तक नुकसान हुआ है। अररिया से लेकर औरंगाबाद और कटिहार से लेकर मधेपुरा तक खेतों में पानी भर जाने से दाने काले पड़ने का डर है। मौसम विभाग की 26 से 28 मार्च तक फिर आंधी-बारिश की चेतावनी ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है।

बिहार में बर्बादी से टूटे किसान

बेगूसराय के छौड़ाही में किसान विक्रम सिंह अपनी गिरी हुई गेहूं की फसल देख खेत में लोट-लोट कर रोने लगे। बेमौसम बारिश से कमोबेश पूरे बिहार की यही हालत है। जिन किसानों ने कर्ज लेकर गेहूं की बुआई की थी, उन पर आफत ज्यादा है। विक्रम जैसे हजारों किसानों के पास अब कर्ज लौटाने का कोई जरिया नहीं बचा है। मधेपुरा में फसल की तबाही देख किसान खेत में ही बेहोश हो गए। अररिया और समस्तीपुर के किसानों का कहना है कि उन्होंने खून-पसीने से फसल सींची थी, लेकिन एक रात की बारिश ने सब कुछ मिट्टी में मिला दिया।

हाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटनी के लिए तैयार गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं के साथ-साथ आम और लीची की फसलों को भी व्यापक क्षति हुई है। तेज आंधी और ओलों की वजह से मंजर झड़ गए हैं, जिससे इस साल फलों के उत्पादन में भारी गिरावट आने की आशंका है।

 

गेहूं, मक्का, आम और लीची तबाह

बिहार के दर्जनभर जिलों में सबसे ज्यादा तबाही है। अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, कटिहार, औरंगाबाद और मधेपुरा में तबाही ही तबाही है। बेगूसराय में सबसे ज्यादा करीब 65 फीसदी गेहूं और 30 प्रतिशत मक्का की फसल बर्बाद हो गई। औरंगाबाद में स्ट्रॉबेरी और सब्जियों की नाजुक फसलें जलजमाव के कारण सड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि जो गेहूं गिर गए हैं, उनके दाने अब पूरी तरह विकसित नहीं हो पाएंगे।

वहीं, राजद के बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर हाल के दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। सुधाकर सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि 19 मार्च से 21 मार्च तक बिहार में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण तेज आंधी, तूफान, एवं लगातार बारिश ने राज्य के किसानों को भारी क्षति पहुंचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते विशेष रूप से रबी फसलें जैसे गेहूं, मक्का, सरसों के साथ-साथ दलहनी फसलें जैसे अरहर, मसूर आदि व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। बिहार में बर्फ-पानी-बिजली सब गिरा, आज भी सतर्क रहने की जरूरत, गेहूं-मक्के की फसल पर आफत 19 मार्च से 21 मार्च तक बिहार में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण तेज आंधी, तूफान, एवं लगातार बारिश ने राज्य के किसानों को भारी क्षति पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि बिहार के हजारों किसान इस अचानक आई विपदा के कारण गहरे दुख और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। खेतों में तैयार खड़ी रबी फसलों का इस प्रकार बर्बाद हो जाना केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि किसानों के जीवनयापन और भविष्य की आजीविका पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण कराने और किसानों की फसलों के नुकसान का पारदर्शी और त्वरित मूल्यांकन सुनिश्चित कर प्रभावित किसानों को उनकी क्षति के अनुरूप उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी है।

फसलों की भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने सुध लेनी शुरू कर दी है। खगड़िया और बेगूसराय के जिला कृषि पदाधिकारियों (DAO) ने सभी प्रखंडों में फसल क्षति के सर्वे के आदेश जारी कर दिए हैं। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभावित किसानों को सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, किसानों की मांग है कि प्रक्रिया में तेजी लाई जाए क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। अगली फसल के लिए पूंजी भी नहीं बची है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰