नीतीश के ‘जमीर’ को क्यों टटोल रहा विपक्ष?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर दिल्ली की राजनीति करने जा रहे हैं। इसे लेकर जदयू के कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां तक कि विधायक और मंत्री भी अब उतने आक्रामक नहीं हैं, जितना राज्यसभा सीट के लिए नामांकन वाले दिन थे। पर रह-रह कर राजद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 मार्च 2026, 08:26 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश के ‘जमीर’ को क्यों टटोल रहा विपक्ष?
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर दिल्ली की राजनीति करने जा रहे हैं। इसे लेकर जदयू के कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां तक कि विधायक और मंत्री भी अब उतने आक्रामक नहीं हैं, जितना राज्यसभा सीट के लिए नामांकन वाले दिन थे। पर रह-रह कर राजद के नामचीन नेता, नीतीश को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं की ये पीड़ा कह लें, वेदना कह लें, अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बदलाव की राजनीति नीतीश कुमार के जीवन में आई, पर पीड़ा विपक्ष के मुंह से निकल रही है। आखिर क्या चाहते हैं विपक्षी नेता? कहीं नीतीश कुमार का राजनीतिक जमीर तो जगाना नहीं चाह रहे हैं? समझते हैं राजद नेताओं के बयानों में झलकता नीतीश प्रेम!

उप प्रधानमंत्री तो बनाना चाहिए: मीसा भारती

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती ने भले नीतीश कुमार को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी, पर कटाक्ष करना नहीं भूली। और फिर मायूस अंदाज में कहा- ‘नीतीश कुमार को कम से कम उप-प्रधानमंत्री पद तो मिलना ही चाहिए।’ नीतीश कुमार के लिए राजद सांसद मीसा भारती ने उप प्रधानमंत्री पद की डिमांड तो कर ही दी। हालांकि उन्होंने इसे राजनीतिक करियर का एक अहम पड़ाव माना, पर साथ ही साथ यह भी तंज कस डाला कि उनकी भूमिका और बड़ी हो सकती है।

जदयू को खत्म करना चाहती है बीजेपी: तेजस्वी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के मुद्दे को लेकर तो आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे, लेकिन सहयोगी बीजेपी के दबाव पर ऐसा करने के लिए मजबूर हुए। बीजेपी जेडीयू को खत्म करने पर तुली हुई है। नीतीश कुमार भले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हों, लेकिन पार्टी अब उनकी ओर से नहीं, बल्कि बीजेपी के साथ मिलीभगत करने वाले गुट की ओर चलाई जा रही है।’

हम हमेशा से कहते आए हैं कि बीजेपी जेडीयू को खत्म करना चाहती है। नीतीश कुमार को इसी साजिश के तहत राज्यसभा में जाने के लिए मजबूर किया गया है।

नीतीश कुमार के जमीर को उकसाया जा रहा?

बिहार की राजनीति में इधर राजद की शक्ति कम हुई है। सदन में विधायकों की संख्या काफी कम हो गई है। ऐसे में राजद के सर्वाइवल के लिए नीतीश कुमार का साथ मिल जाए तो यह पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि महागठबंधन के लिए भी कोरमीन का काम करेगा। वर्तमान समय में महागठबंधन इस कोशिश में है कि नीतीश कुमार अपनी ‘तीसरी आंख’ खोलें और याद करें कि पीएम मैटेरियल हैं नीतीश कुमार। वे सिर्फ राज्यसभा के लिए नहीं बने हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰