हड़ताली राजस्व कर्मियों पर सरकार सख्त, FIR के आदेश

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है. विभाग ने साफ कर दिया है कि अब काम में बाधा डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी और इसके लिए सभी जिलाधिकारियों (DM) को आदेश जारी कर दिए गए हैं. विभाग के अनुसार, करीब 50% राजस्व कर्मचारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 मार्च 2026, 08:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हड़ताली राजस्व कर्मियों पर सरकार सख्त, FIR के आदेश
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है. विभाग ने साफ कर दिया है कि अब काम में बाधा डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी और इसके लिए सभी जिलाधिकारियों (DM) को आदेश जारी कर दिए गए हैं.

विभाग के अनुसार, करीब 50% राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालयों में हड़ताल पर हैं, जबकि बाकी 50% कर्मचारी काम संभाल रहे हैं. काम प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने गैर-हड़ताली कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है. इसके बावजूद कई जगहों से काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाने की शिकायतें सामने आई हैं.

धमकी और ‘नेमिंग एंड शेमिंग’ के आरोप

विभाग को मिली शिकायतों में कहा गया है कि हड़ताल पर गए कुछ कर्मचारी अपने ही साथियों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमका रहे हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनका नाम उजागर कर ‘नेमिंग एंड शेमिंग’ भी की जा रही है, जिससे उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है. विभाग ने इसे सरकारी कामकाज में बाधा डालने की गंभीर कोशिश माना है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी. के. अनिल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज करने को कहा है. इसके साथ ही आईटी एक्ट, 2000 की धारा 67 के तहत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

सख्ती के बाद लौटने लगे कर्मचारी

सरकार की सख्ती का असर अब दिखने लगा है. विभागीय जानकारी के मुताबिक अब तक 24 हड़ताली कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी बड़ी संख्या में कर्मचारी वापस लौट सकते हैं. विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वे हर कार्रवाई की रिपोर्ट तुरंत भेजें.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का सख्त संदेश

उप मुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि काम कर रहे ईमानदार अधिकारियों को धमकाना कायरता है और यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग डर और दबाव बनाकर राजस्व व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. जरूरत पड़ी तो उन्हें जेल भी भेजा जाएगा.

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों की गतिविधियों की जांच कराई जाएगी, खासकर उन लोगों की जो इस्तीफा देकर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. विभाग का कहना है कि पूरे मामले पर सरकार की नजर है और गंभीर आरोपों में कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा.

बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल अब टकराव की स्थिति में पहुंच गई है. एक तरफ कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं, तो दूसरी तरफ सरकार सख्ती के मूड में है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि कितने कर्मचारी काम पर लौटते हैं और प्रशासनिक कार्रवाई कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰