रिवर्स मोड में होगी बिहार की नई सरकार !

बिहार में जो नयी सरकार अस्तित्व में आएगी उसमें इस बार भाजपा से अधिक जदयू के मंत्री होंगे। एनडीए से मिल रही खबर के अनुसार यह तय माना जा रहा कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के खाते में जानी है। इस वजह से मंत्रिमंडल का गठन रिवर्स मोड में होना है। पिछले वर्ष […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 मार्च 2026, 08:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रिवर्स मोड में होगी बिहार की नई सरकार !
Photo: UB India News Archive

बिहार में जो नयी सरकार अस्तित्व में आएगी उसमें इस बार भाजपा से अधिक जदयू के मंत्री होंगे। एनडीए से मिल रही खबर के अनुसार यह तय माना जा रहा कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के खाते में जानी है।

इस वजह से मंत्रिमंडल का गठन रिवर्स मोड में होना है। पिछले वर्ष नवंबर में बिहार में एनडीए जिस सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शपथ ली थी उसमें नीतीश सहित 27 मंत्री थे। नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद संख्या 26 हो गयी है।

वर्तमान में जदयू के आठ विधायक मंत्री

वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो सरकार काम कर रही है उसमें नीतीश को छोड़कर जदयू के आठ मंत्री हैं। इनमें विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार व जमां खान मंत्री हैं। कहा जा रहा कि इस बार संख्या 13-14 तक जा सकती है।

भाजपा के 13 विधायक हैं वर्तमान में मंत्री

अभी जो सरकार बिहार में काम कर रही है उनमें भाजपा के 13 विधायक मंत्री हैं। इनमें दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त मंगल पांडेय, दुिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, रमा निषाद व लखेंद्र कुमार रोशन भाजपा कोटे से मंत्री है। नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद भाजपा के मंत्रियों की संख्या में एक मंत्री के कम होने के बाद अभी 13 मंत्री हैं भाजपा से। भाजपा की संख्या दो से तीन तक कम हो सकती है।

कई मंत्रियों के एक से अधिक विभागों का प्रभार

भाजपा और जदयू दोनों के कोटे से जो मंत्री हैं उनमें कई के पास दो व दो से अधिक विभागों का प्रभार है। नए मंत्रिमंडल में इसका जिम्मा दूसरे मंत्रियों को मिलने की संभावना है।

जिन मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग का प्रभार है उनमें विजय कुमार सिन्हा के पास तीन, विजय कुमार चौधरी के पास चार, बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास चार विभाग, श्रवण कुमार के पास दो विभाग, दिलीप कुमार जायसवाल के पास दो विभाग, सुनील कुमार के पास दो विभाग, श्रेयसी सिंह व प्रमोद कुमार के पास दो-दो विभाग का जिम्मा है।

विधानसभा अध्यक्ष भी जदयू को मिलने की संभावना

मंत्रिमंडल का गठन रिवर्स मोड में होने की स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष पद जदयू को मिल सकता है। इसकी दावेदारी संभव है।

मंत्रिमंडल के सदस्यों का संख्यात्मक फार्मूला

मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुुल संख्या विधानसभा के कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। बिहार में 243 सदस्यों की संख्या के आधार पर यह 36 .45 आता है। यानी अधिकतम 36 मंत्री ही हो सकते हैं। इस हिसाब से इनका बंटवारा एनडीए के अलग-अलग घटक दलों में उनकी संख्या के आधार पर होगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰