अनंत सिंह के गांव में महादंगल……..

बिहार के मोकामा स्थित नदवां गांव आज एक ऐतिहासिक कुश्ती प्रतियोगिता का गवाह बनने जा रहा है. विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के पैतृक गांव में ‘बिहार केसरी’ विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय महादंगल का भव्य आयोजन किया गया है. इस दंगल की चर्चा न केवल बिहार, बल्कि सात समंदर पार तक हो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026, 10:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अनंत सिंह के गांव में महादंगल……..
Photo: UB India News Archive
बिहार के मोकामा स्थित नदवां गांव आज एक ऐतिहासिक कुश्ती प्रतियोगिता का गवाह बनने जा रहा है. विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के पैतृक गांव में ‘बिहार केसरी’ विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय महादंगल का भव्य आयोजन किया गया है. इस दंगल की चर्चा न केवल बिहार, बल्कि सात समंदर पार तक हो रही है, क्योंकि इसमें ईरान और जॉर्जिया जैसे देशों के नामी पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाने पहुंच रहे हैं.
विदेशी पहलवानों का जमावड़ा
आयोजन को लेकर बाहुबली अनंत सिंह ने खुद कमान संभाल रखी है. इस महादंगल में ईरान के विख्यात पहलवान हामिद, इरफान और जलाल के साथ-साथ जॉर्जिया के टेड्डू पहलवान के शामिल होने की चर्चा है. इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र के दिग्गज पहलवान भी अखाड़े में ताल ठोकेंगे.
राजनीतिक गलियारे से भी इस आयोजन को बड़ा समर्थन मिल रहा है. बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार समेत कई गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है. आयोजकों का दावा है कि इस कुश्ती को देखने के लिए करीब 8 से 10 लाख लोगों की भारी भीड़ उमड़ सकती है.
1.5 क्विंटल हल्दी-सरसों तेल से तैयार हुआ ‘खास अखाड़ा’
नदवां का यह अखाड़ा किसी आधुनिक मैट जैसा नहीं, बल्कि पूरी तरह पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है. विवेका पहलवान के छोटे भाई अरविंद पहलवान ने बताया कि अखाड़े के लिए मां ब्रह्मम्णी स्थान से विशेष लाल मिट्टी मंगवाई गई है.
पहलवानों की सुरक्षा और त्वचा के ख्याल को देखते हुए मिट्टी में 1.5 क्विंटल हल्दी, 30 टीन सरसों का तेल और भारी मात्रा में नीम की पत्तियां मिलाई गई हैं. हल्दी और नीम एंटीसेप्टिक का काम करेंगे. जिससे पहलवानों को चोट लगने पर संक्रमण का खतरा नहीं होगा. वहीं तेल के कारण मिट्टी मुलायम और पकड़ के लिए मजबूत बनी रहेगी.
विवेका पहलवान की याद में ‘शक्ति प्रदर्शन’
यह आयोजन ‘बिहार केसरी’ रहे विवेका पहलवान की स्मृति में किया जा रहा है. उनके अनुशासन और ताकत की कहानियां आज भी मोकामा के घर-घर में सुनाई जाती हैं. बताया जाता है कि वे प्रतिदिन 8 हजार बैठक, 3 हजार दंड लगाते थे और 16-17 किलोमीटर की दौड़ लगाते थे. उनके आहार में रोजाना 2 किलो बादाम, कई लीटर दूध और एक किलो शुद्ध घी शामिल था. उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अनंत सिंह ने इस विशाल आयोजन की नींव रखी है.
सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम
भीड़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पुलिस बल के साथ-साथ सैकड़ों निजी गार्ड्स की तैनाती की गई है. आने वाले दर्शकों के लिए बड़े स्तर पर भंडारे की व्यवस्था है और गर्मी को देखते हुए पूरे परिसर में वाटर मिस्ट (पानी के छिड़काव) और शेड का इंतजाम किया गया है. प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीमें भी तैनात रहेंगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰