मिडिल ईस्ट में फंसे बिहार के मजदूरों के लिए नीतीश सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

मिडिल इस्ट में जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों में काम कर रहे बिहार के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं. बिहार सरकार ने इन प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सकार इन मजदूरों का विस्तृत डेटाबेस तैयार कर रही है और सर्वे करा रही है कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026, 07:22 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मिडिल ईस्ट में फंसे बिहार के मजदूरों के लिए नीतीश सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम
Photo: UB India News Archive

मिडिल इस्ट में जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों में काम कर रहे बिहार के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं. बिहार सरकार ने इन प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सकार इन मजदूरों का विस्तृत डेटाबेस तैयार कर रही है और सर्वे करा रही है कि कैसे इन मजदूरों को उनकी कौशलता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराए जाएं. इसके लिए सरकार ने राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया है, जिसे श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा.

श्रम संसाधन और प्रवासी मजदूर कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए मजदूर फोन नंबर 0612-2520053 और व्हाट्सऐप नंबर 7368855002 के जरिए संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या बता सकते हैं.  मजदूरों की पूरी मदद हो इसके लिए बकायदा कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. सचिव दीपक आनंद ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता बिहार के इन प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, गरिमा और सुविधाओं को सुनिश्चित करना है.

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

इसके साथ ही सचिव ने अपील की कि यदि किसी भी परिवार का कोई भी रिश्तेदार या अपना पश्चिम एशिया में काम करता है और वह किसी कठिनाई में है तो उसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें. सरकार ने यह पहल मजदूरों और उनके परिवारों को आश्वसत करने के लिए शुरू की है कि सरकार उनके साथ है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. दरअसल, श्रम संसाधन विभाग द्वारा खाड़ी देशों में फंसे मजदूरों की स्थिति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया है व उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. मजदूरों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण व प्रभावी तंत्र विकसित करने तथा योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰