आख‍िर क्‍यों बीजेपी अध्‍यक्ष से पहले द‍िलाई शपथ?

गठबंधन धर्म का निर्वाह करती भाजपा आज राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्मानजनक एक्जिट प्लान तैयार कर एक सकारात्मक संदेश देने में कामयाब हुई है। बीजेपी चाहती तो बिहार से चयनित पांच उम्मीदवारों को एक साथ सम्मान देकर अपना राजनीतिक कद बढ़ा सकती थी। लेकिन साथी दल का ख्याल कर भाजपा ने न केवल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026, 12:43 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आख‍िर क्‍यों बीजेपी अध्‍यक्ष से पहले द‍िलाई शपथ?
Photo: UB India News Archive

गठबंधन धर्म का निर्वाह करती भाजपा आज राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्मानजनक एक्जिट प्लान तैयार कर एक सकारात्मक संदेश देने में कामयाब हुई है। बीजेपी चाहती तो बिहार से चयनित पांच उम्मीदवारों को एक साथ सम्मान देकर अपना राजनीतिक कद बढ़ा सकती थी। लेकिन साथी दल का ख्याल कर भाजपा ने न केवल लव-कुश के बीच बल्कि राज्य के विकास और सुशासन पसंद जनता के बीच भी एक सकारात्मक संदेश देने में कामयाबी हासिल की है।

अटल बिहारी से शुरू हुआ सम्मान
बीजेपी की राजनीति के और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्मान का सिलसिला बड़ा पुराना है। यह सम्मान तो वर्ष 1995 से ही शुरू हो गया था। 1996 में तो अटल जी की सरकार में रेल और कृषि मंत्रालय तक देखा। वर्ष 2000 में तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया बल्कि कम विधायक रहने के बावजूद मुख्यमंत्री भी बनाया। तब भाजपा के भीतर भी मतभेद उभर कर आए।

दरअसल वर्ष 2000 का चुनाव बिहार और झारखंड जब साथ थे तब हुआ। तब 324 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा को 67 सीटें मिली और समता को 34 । फिर भी अटल बिहारी वाजपेयी ने 3 मार्च 2000 को नीतीश कुमार को पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नामित कर उन्हें बड़ा सम्मान दिया था। NDA के पास पूर्ण बहुमत (324 में 151 सीटें) नहीं होने के बावजूद, अटल बिहारी वाजपेयी के कहने पर नीतीश ने शपथ ली। हालांकि, संख्या बल की कमी के कारण 7 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। और फिर तो डबल इंजन की सरकार 2005 से ले कर आज तक चली तो सीएम नीतीश कुमार ही रहे। इस बीच भले नीतीश कुमार दो बार राजद के साथ मिल कर महागठबंधन की सरकार बनाई।

वर्ष 2020 का विधानसभा
अटल ब‍िहारी वाजपेयी ने जो सम्‍मान का स‍िलस‍िला शुरू क‍िया, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जारी रखा। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में एक ऐसी स्थिति आई जहां नीतीश कुमार खुद मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। तब विधायकों का गणित कुछ इस तरह था। 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीटों में से एनडीए ने 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की थी। तब नीतीश कुमार की जदयू को 43 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 74 सीटों के साथ सबसे बड़ा सहयोगी दल बनी। वही विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं, जिसमें राजद ने 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के राजनीतिक व्यक्तित्व का सम्मान करते उन्हें मुख्यमंत्री का पद सौंपा और उन्हें मना भी लिया।

शेष अभी भी है सम्मान?
राजनीतिक गलियारों की माने तो राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने के बाद केवल राज्यसभा पद पर ही नहीं रहेंगे। इस विशाल व्यक्तित्व का सम्मान करने की सोच रही है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को उप राष्ट्रपति, सभापति, केंद्रीय मंत्री या फिर एनडीए के संयोजक पद भी दिया जा सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰