नीतीश को अकेले क्यों दिलाई गई शपथ !

दो दशक तक बिहार पर राज करने वाले ‘सुशासन बाबू’ अब दिल्ली की राह पकड़ चुके हैं, जबकि पटना में नया मुख्यमंत्री चुनने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की शपथ ली। इसके साथ ही नागमणि, उपेंद्र कुशवाहा, सुशील कुमार मोदी के बाद नीतीश कुमार चौथे नेता हो जाएंगे, जो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026, 12:48 PM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश को अकेले क्यों दिलाई गई शपथ !
Photo: UB India News Archive

दो दशक तक बिहार पर राज करने वाले ‘सुशासन बाबू’ अब दिल्ली की राह पकड़ चुके हैं, जबकि पटना में नया मुख्यमंत्री चुनने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की शपथ ली। इसके साथ ही नागमणि, उपेंद्र कुशवाहा, सुशील कुमार मोदी के बाद नीतीश कुमार चौथे नेता हो जाएंगे, जो चारों सदनों के सदस्य रहे हों।राज्यसभा के नए समीकरण के बाद बिहार कोटे से राजपूत साफ और भूमिहार हाफ हो जाएंगे। जबकि, OBC की संख्या बढ़ जाएगी।

एक खास बात और है कि नीतीश कुमार ने अकेले शपथ ली है। राजपूतों का गायब होना, OBC का उभार और नीतीश की एकल शपथ-ये तीनों संकेत एक साथ बता रहे हैं कि बिहार की राजनीति अब जाति, गठबंधन और व्यक्तिगत विरासत के नए समीकरण लिख रही है।

सभापति के चैंबर में नीतीश ने अकेले शपथ ली

बिहार के CM नीतीश कुमार आज राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ली। जबकि, उनके साथ निर्वाचित हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, JDU के रामनाथ ठाकुर, RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा और BJP नेता शिवेश राम 16 अप्रैल से शुरू हो रहे राज्यसभा के विशेष सत्र में शपथ लेंगे। BJP सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चाहती है कि बिहार में 15 अप्रैल तक नई सरकार बन जाए। इसलिए नीतीश कुमार को अकेले शपथ दिलाई जा रही है।

दरअसल, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है। इसके बाद 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र प्रस्तावित है। ऐसे में 15 अप्रैल को नई सरकार बनने का सही समय है। विशेष सत्र में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पेश किया जाना है तो पार्टी के सभी बड़े नेता वहां मौजूद रहेंगे।

सूत्रों की मानें तो 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा का शपथ लेने के बाद 11 अप्रैल को बिहार लौटेंगे। 12-13 अप्रैल के बीच NDA के सभी घटक दल अपने-अपने नेता का चयन करेंगे और 14 अप्रैल को NDA विधायक दल के नेता का ऐलान होगा। इसके बाद CM नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन संभव हो सकता है।

राजपूत साफ, भूमिहार हाफ, NDA के 60% सांसद OBC

राज्यसभा के नए समीकरण को देखें तो बिहार कोटे की राज्यसभा के 16 सांसदों में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग के सांसद होंगे। सभी पार्टियों से 8 सांसद OBC-EBC वर्ग के हैं। इनमें 7 NDA के और 1 राजद से हैं। दोनों गठबंधन की तरफ से एक भी सांसद राजपूत जाति के नहीं हैं। कांग्रेस के अखिलेश सिंह एक मात्र भूमिहार जाति के सांसद हैं।

इससे पहले 2 भूमिहार सांसद RJD से एडी सिंह और कांग्रेस से अखिलेश सिंह थे। हाल में हुए चुनाव में एडी सिंह चुनाव हार गए तो अब इस समाज से सिर्फ अखिलेश सिंह बचे हैं। उनका 2030 तक कार्यकाल है।

वहीं, JDU कोटे से हरिवंश नारायण सिंह इकलौते राजपूत सांसद थे। लेकिन इस बार हरिवंश की जगह नीतीश कुमार खुद राज्यसभा गए हैं। अब राज्यसभा में बिहार से कोई राजपूत सांसद नहीं बचा है।

NDA कोटे से न तो भूमिहार सांसद और और न ही राजपूत। अगर NDA की बात करें तो गठबंधन की तरफ से 7 पिछड़ा वर्ग के नेता को राज्यसभा भेजा गया है। इनमें 4 EBC और 3 OBC वर्ग के हैं। वहीं, 3 ब्राह्मण, एक कायस्थ और एक दलित सांसद हैं।

वहीं, महागठबंधन के 4 सांसदों में एक यादव, भूमिहार, ब्राह्मण और अल्पसंख्यक समुदाय के एक-एक सांसद हैं।

हरिवंश बने रहेंगे राज्यसभा के उपसभापति

गठबंधन के तहत राज्यसभा में उपसभापति की जिम्मेदारी अभी तक JDU के हिस्से में है। JDU सांसद हरिवंश नारायण सिंह उपसभापति थे। 9 अप्रैल को कार्यकाल पूरा होने के बाद 10 अप्रैल को राष्ट्रपति कोटे से इन्हें एक बार फिर से राज्यसभा सांसद के लिए नामित कर दिया गया है। ऐसे में उपसभापति पद के लिए किसी अन्य व्यक्ति की संभावना अब समाप्त हो गई है।

2030 तक राज्यसभा से साफ हो सकता है महागठबंधन

विधानसभा चुनाव में करारी हार का खामियाजा महागठबंधन की पार्टियों को राज्यसभा में भी भुगतना पड़ सकता है। अगले विधानसभा चुनाव यानी 2030 तक राज्यसभा में महागठबंधन का सफाया हो सकता है। बिहार से कुल 16 राज्यसभा सीटों में से RJD के पास वर्तमान में पांच सीटें हैं और कांग्रेस के पास एक सीट है।

2026 के बाद बिहार से राज्यसभा का अगला चुनाव 2028 की शुरुआत में होगा। इसमें राजद के फैयाज अहमद, भाजपा के सतीश चंद्र दुबे, मनन कुमार मिश्रा और शंभू शरण पटेल के साथ जदयू के खीरू महतो का कार्यकाल सात जुलाई, 2028 को पूरा होगा।

इसके बाद 2030 की शुरुआत में चुनाव होना है। तब बीजेपी के धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह और जदयू के संजय कुमार झा के साथ राजद के मनोज कुमार झा और संजय यादव के साथ कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद का कार्यकाल पूरा होगा। इन सभी चुनावों में महागठबंधन की हार तय मानी जा रही है, क्योंकि इनके पास जीत के लिए पर्याप्त नंबर्स ही नहीं है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰