पटना पहुंचते ही तेज हुई राजनीतिक हलचल………….

बिहार की राजनीति बदलाव तय माना जा रहा है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से लौटने के बाद नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 अप्रैल 2026, 07:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना पहुंचते ही तेज हुई राजनीतिक हलचल………….
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजनीति बदलाव तय माना जा रहा है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से लौटने के बाद नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक को सामान्य नहीं माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें पार्टी की आगे की रणनीति, सरकार में भूमिका और संभावित बदलावों को लेकर चर्चा की गई. साथ ही नए चेहरों और मंत्रिमंडल के स्वरूप पर भी विचार किया गया.
पटना पहुंचते ही तेज हुई राजनीतिक हलचल
बता दें कि एनडीए में एक तरफ नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन चल रहा है, तो दूसरी ओर नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी सरगर्मी बढ़ गई है. इसी कड़ी में आज नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के कई वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें नए मंत्रिमंडल के समीकरण पर विस्तार से चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि जदयू की कोर टीम संभावित मंत्रियों के नामों पर विचार करेगी.

बैठक में क्या हो सकता है फैसला?

इस बार कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, खासकर युवाओं और निशांत कुमार के करीब माने जाने वाले नेताओं को तरजीह मिलने की चर्चा है. वहीं पार्टी के अनुभवी और पुराने नेताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और कई मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. सत्रों के अनुसार, नए और पुराने चेहरों के संतुलन के साथ मंत्रिमंडल का स्वरूप तय होने के संकेत मिल रहे हैं.

14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

नीतीश कुमार के नेतृत्व में होने वाली जेडीयू की इस बैठक के बाद सबसे ज्यादा चर्चा 14 अप्रैल को लेकर हो रही है. राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें हैं कि इसी दिन बिहार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कहा जा रहा है कि अगर कोई निर्णय होता है तो उसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है. हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या बदल सकता है सत्ता समीकरण

अगर नेतृत्व में बदलाव होता है तो इसका असर पूरे सत्ता समीकरण पर पड़ेगा. ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि अगला नेतृत्व कौन संभालेगा और गठबंधन की स्थिति क्या रहेगी. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह बैठक आने वाले समय की दिशा तय कर सकती है. फिलहाल सभी दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

नए चेहरे को लेकर भी चर्चा

बैठक के बाद यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि पार्टी में नए चेहरों को आगे लाया जा सकता है. खासकर निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं तेज हैं. माना जा रहा है कि उन्हें राजनीति में सक्रिय कर पार्टी भविष्य की रणनीति तैयार कर रही है. हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मंत्री बोले- अभी कोई बदलाव नहीं

इन अटकलों के बीच बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि फिलहाल सरकार में किसी तरह के बदलाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ चर्चाओं के आधार पर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है. अगर कोई फैसला होगा तो वह आधिकारिक रूप से सामने आएगा.

अंदरखाने चल रहा मंथन

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई. अगर आगे चलकर कोई बड़ा फैसला लेना होता है, तो पार्टी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ना चाहती है. इससे साफ है कि JDU अभी हर विकल्प पर विचार कर रही है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰