सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक, फैसला जनता के हित में

सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक के फैसले ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में नई बहस छेड़ दी है। कुछ डॉक्टरों में इस निर्णय को लेकर नाराजगी देखी जा रही है, वहीं कई चिकित्सकों और संगठनों ने इसे जनहित में जरूरी कदम बताया है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भाषा) के महासचिव डॉक्टर अमिताभ, डॉ. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 अप्रैल 2026, 08:55 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक, फैसला जनता के हित में
Photo: UB India News Archive

सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक के फैसले ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में नई बहस छेड़ दी है। कुछ डॉक्टरों में इस निर्णय को लेकर नाराजगी देखी जा रही है, वहीं कई चिकित्सकों और संगठनों ने इसे जनहित में जरूरी कदम बताया है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भाषा) के महासचिव डॉक्टर अमिताभ, डॉ. एमएम जाफरी और डॉ. अभिजीत ने संयुक्त बयान जारी कर सरकार के इस आदेश का स्वागत किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया है आैर कहा है कि यह फैसला आम जनता के हित में है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट मांग की है कि 25 प्रतिशत नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) और ग्रामीण भत्ता तत्काल लागू किया जाए, ताकि डॉक्टरों के हितों का संतुलन बना रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ प्रैक्टिस पर रोक लगाने से पूरी समस्या हल नहीं होगी। कई सरकारी अस्पतालों में अभी भी दवाइयों, उपकरणों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। यदि इन कमियों को दूर नहीं किया गया, तो डॉक्टरों की मौजूदगी बढ़ने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।

चिकित्सकों से सहयोग की अपील की

जदयू नेता और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे, उपकरण और मैनपावर में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि वे अस्पताल में निर्धारित समय तक नियमित रूप से उपस्थित रहें, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। कहा कि एनपीए लेने के बावजूद निजी प्रैक्टिस करना आर्थिक अपराध है। ऐसे मामलों की जांच ईओयू से कराई जानी चाहिए।

  • सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी।
  • मरीजों को निजी क्लीनिक के बजाय सरकारी संस्थानों में ही इलाज मिल सकेगा।
  • रेफरल और कमीशन आधारित प्रैक्टिस पर अंकुश लगेगा।
  • गरीब और ग्रामीण मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा।

डॉक्टरों की चिंता

  • निजी प्रैक्टिस बंद होने से अतिरिक्त आय खत्म हो जाएगी।
  • 25 प्रतिशत एनपीए और ग्रामीण भत्ता अभी तक लागू नहीं।
  • कई अस्पतालों में संसाधनों और स्टाफ की कमी।
  • कार्यभार बढ़ने से पेशेवर दबाव में इजाफा होगा।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰