सरप्राइज पर्ची की आहट ने बढ़ाई धड़कनें…………..

बिहार में कौन होगा मुख्यमंत्री? बिहार की सियासत में ये मिलियन डॉलर क्वेश्चन है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 तारीख को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिसके बाद राज्य की कमान भाजपा के हाथों में आना लगभग तय है। इस बदलाव के साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 अप्रैल 2026, 09:28 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सरप्राइज पर्ची की आहट ने बढ़ाई धड़कनें…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में कौन होगा मुख्यमंत्री? बिहार की सियासत में ये मिलियन डॉलर क्वेश्चन है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 तारीख को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिसके बाद राज्य की कमान भाजपा के हाथों में आना लगभग तय है। इस बदलाव के साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि बिहार का नया मुखिया कौन होगा? भाजपा इस बार मुख्यमंत्री का पद अपने पास रखेगी और जेडीयू उपमुख्यमंत्री पद संभालेगी। जहां सम्राट चौधरी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, वहीं दिल्ली से आने वाली ‘सीक्रेट पर्ची’ और भाजपा की चौंकाने वाली रणनीति ने कई दूसरे दावेदारों की उम्मीदें भी जगा दी हैं।

सम्राट चौधरी की दावेदारी के साथ कास्ट कैलकुलेशन

मुख्यमंत्री की रेस में वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। उन्हें बिहार में भाजपा का मजबूत ओबीसी चेहरा माना जाता है। संगठन पर उनकी पकड़ और आक्रामक तेवर पार्टी के पक्ष में जाते हैं। हालांकि, पेच इस बात पर फंसा है कि क्या भाजपा पुराने चेहरों पर दांव लगाएगी या किसी नए चेहरे को सामने लाकर सबको चौंका देगी।

नितिन नवीन और विनोद तावड़े का होगा अहम रोल

पिछले दो दिनों से बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। शुक्रवार को हुई बैठकों के दौर में विजय सिन्हा, नित्यानंद राय और संजय सरावगी जैसे नेताओं से रायशुमारी की गई। इन चर्चाओं का सारांश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने रखा गया है, जिसके बाद फैसले की घड़ी करीब मानी जा रही है।

बिहार सीएम की रेस में कौन-कौन सूरमा?
बिहार में मुख्यमंत्री पद की दौड़ केवल सम्राट चौधरी तक सीमित नहीं है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के नामों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। जातीय संतुलन और 2025 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व किसी ऐसे चेहरे का चयन करना चाहता है जो सर्वमान्य हो।

क्या फिर चलेगा भाजपा का ‘सरप्राइज कार्ड’?
भाजपा का इतिहास रहा है कि वो राज्यों के नेतृत्व चयन में अक्सर अप्रत्याशित फैसले लेती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उदाहरणों को देखते हुए बिहार में भी किसी ‘डार्क हॉर्स’ (अप्रत्यक्ष दावेदार) के नाम की चर्चा जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जो नाम अभी मीडिया की सुर्खियों में नहीं है, शायद वही बिहार की अगली कमान संभाले।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰