पटना के बापू सभागार में पान महासम्मेलन

पटना के बापू सभागार में पान महासम्मेलन की शुरूआत हो गई है। मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव की आरती उतारकर उनका स्वागत किया। उनके साथ मदन मोहन झा, आईपी गुप्ता सहित कई नेता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 अप्रैल 2026, 09:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के बापू सभागार में पान महासम्मेलन
Photo: UB India News Archive

पटना के बापू सभागार में पान महासम्मेलन की शुरूआत हो गई है। मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव की आरती उतारकर उनका स्वागत किया। उनके साथ मदन मोहन झा, आईपी गुप्ता सहित कई नेता मंच पर मौजूद हैं।

मंच पर तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता और झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया गया। उन्हें चांदी की गदा भी दी गई। मंगल सिंह अपने साथ 1857 की लड़ाई के दौरान वीरांगना झलकारी बाई की तलवार लेकर आए हैं।

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया था, लेकिन दिल्ली में पहले से तय कार्यक्रम के चलते वे इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके।

1857 की लड़ाई में शामिल वीरांगना झलकारी बाई की तलवार आएगी

आज का दिन इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का स्थापना दिवस और पान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आज आजादी की लड़ाई लड़ी वीरांगना झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह झांसी से आयेंगे। वह अपने साथ 1857 की तलवार लेकर आएंगे जो कभी वीरांगना झलकारी बाई के हाथ की शोभा बनी थी।

13 अप्रैल को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का उदय हुआ था

आईपी गुप्ता ने कहा कि, बिहार में भाजपा की सरकार बनने वाली है और उससे पहले हम भी दिखाना चाहते हैं कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी, जिसे अभी 1 साल भी नहीं हुए है, वह अपनी ताकत से बापू सभागार में खड़ा है। 13 अप्रैल को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का उदय हुआ था।

उन्होंने बताया कि, पान समाज के सम्मान के लिए इस बार 12 अप्रैल को इसका आयोजन किया जा रहा है, क्योंकि 13 अप्रैल को बापू सभागार में बुकिंग अवेलेबल नहीं थी।

तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, असम, केरल से आयेंगे लोग

उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, असम, केरल, हैदराबाद से प्रदेश अध्यक्ष अपने लोगों के साथ आएंगे। रात में पहुंचने वाले लोगों की दरोगा राय पथ स्थित पटेल भवन में रहने की व्यवस्था की गई है।

सम्मेलन में आने वाले लोगों की बसों की पार्किंग गांधी मैदान के गेट नंबर 4 से होगी। इसके साथ ही मरीन ड्राइव पर भी गाड़ियां लगेंगी। गर्मी को देखते हुए बापू सभागार के गेट पर पानी की टैंकर की व्यवस्था रहेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰