बिहार के नए CM पर सस्पेंस बरकरार, भाजपा फिर कर सकती है चौंकाने वाला फैसला

बिहार की राजनीति इन दिनों एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां तस्वीर लगभग पूरी बन चुकी है, लेकिन सबसे अहम चेहरा अब भी सियासी रणनीति की धुंध में छिपा है. प्रदेश की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा लिखी जा चुकी है, तारीखें भी तय हो चुकी हैं, मंच तैयार कर लिया गया, किरदार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 13 अप्रैल 2026, 06:46 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के नए CM पर सस्पेंस बरकरार, भाजपा फिर कर सकती है चौंकाने वाला फैसला
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजनीति इन दिनों एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां तस्वीर लगभग पूरी बन चुकी है, लेकिन सबसे अहम चेहरा अब भी सियासी रणनीति की धुंध में छिपा है. प्रदेश की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा लिखी जा चुकी है, तारीखें भी तय हो चुकी हैं, मंच तैयार कर लिया गया, किरदार भी लगभग तय माने जा रहे हैं, फिर भी मुख्यमंत्री का नाम एक ऐसे राज की तरह संभालकर रखा गया है जिसने पूरे सियासी माहौल में गंभीरता के साथ वाली उत्सुकता भर दी है. जानकारों की नजर में भाजपा की ओर से स्थापित की जा चुकी यही अनिश्चितता इस बदलाव को सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक रणनीतिक राजनीतिक खेल बना रहा है.

टाइमलाइन तय, प्रक्रिया फाइनल

राजधानी पटना में 14 अप्रैल को भाजपा विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे. उनके नेतृत्व में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद एनडीए के अन्य घटक दल भी अपने-अपने नेता चुनेंगे और साझा बैठक में औपचारिक रूप से नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी. 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारी भी लगभग तय मानी जा रही है. इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह भी है कि एनडीए के सभी 202 विधायकों को पटना में रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही एनडीए के 45 विधान पार्षदों को भी 14 और 15 अप्रैल को पटना में रहने के लिए कहा गया है.

सब तय, पर नाम पर सस्पेंस क्यों?

राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि जब पूरी प्रक्रिया तय है, तो मुख्यमंत्री के नाम पर अब तक चुप्पी क्यों है? इसकी सबसे बड़ी वजह भाजपा की रणनीति मानी जा रही है. पार्टी पिछले कुछ वर्षों में कई राज्यों में अंतिम समय पर ऐसे नाम सामने लाती रही है, जिनकी पहले चर्चा तक नहीं होती. राजनीति के जानकार कहते हैं कि यह सब एक रणनीति के तहत किया जाता है. इससे न सिर्फ सियासी समीकरण साधे जाते हैं, बल्कि अंदरूनी असंतोष को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

सरप्राइज फैक्टर भाजपा की रणनीति का हिस्सा

बिहार भाजपा में संभावित चेहरों की कमी नहीं है. संगठन और सरकार में कई ऐसे नेता हैं, जिनके नाम चर्चा में हैं. सबसे आगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम है. दूसरे नंबर पर नित्यानंद राय का नाम भी चल रहा है. केंद्रीय मंत्री हैं और अमित शाह की टीम में हैं तो इस नाम की चर्चा में भी दम है. तीसरा नाम विजय कुमार सिन्हा का है जो नीतीश सरकार में दूसरे डिप्टी सीएम हैं. इसी तरह बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और दिलीप जायसवाल का नाम भी चर्चा में है. जबकि संजीव चौरसिया, जनक राम और रेणु देवी का नाम भी राजनीति के गलियारों में चर्चा में है.

अंतिम फैसले का बेसब्री से इंतजार

हालांकि, तथ्य तो यही है कि ये सारे नाम संभावनाओं पर आधारित चर्चा का विषय हैं, क्योंकि पार्टी की ओर से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. यही कारण है कि अंदरखाने बैठकों और मंथन का दौर जारी है. माना जा रहा है कि सामाजिक समीकरण, जातीय संतुलन और राजनीतिक संदेश को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

नीतीश युग के अंत के साथ नई शुरुआत

हालांकि, इस राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा के बीच यह भी तय माना जा रहा है कि बिहार में एक लंबे राजनीतिक दौर का अंत होने जा रहा है. करीब दो दशकों तक राज्य की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के बाद नई नेतृत्व शैली और नई राजनीतिक दिशा देखने को मिल सकती है.

बिहार सीएम पर सस्पेंस चरम पर

बहरहाल, बिहार में सबकुछ तय है- बैठक, प्रक्रिया, शपथ और सत्ता का स्वरूप! अगर कुछ तय नहीं है, तो वह है मुख्यमंत्री का नाम. यही सस्पेंस इस पूरे घटनाक्रम को खास बना रहा है. भाजपा के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अंतिम क्षण में ऐसा नाम सामने आ सकता है जो सभी को चौंका दे. अब नजर 14 अप्रैल की एनडीए बैठक और उसके बाद होने वाली घोषणा पर टिकी है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰