बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा !………….

किसके माथे पर बिहार राजपाट लिखा है? शिवराज की पर्ची में किसका नाम है? सियासी गलियारे में ये दो सवाल तैर रहे हैं। बिहार में सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद अब राज्य की कमान भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आने वाली है। केंद्रीय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 13 अप्रैल 2026, 09:48 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा !………….
Photo: UB India News Archive

किसके माथे पर बिहार राजपाट लिखा है? शिवराज की पर्ची में किसका नाम है? सियासी गलियारे में ये दो सवाल तैर रहे हैं। बिहार में सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद अब राज्य की कमान भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आने वाली है। केंद्रीय नेतृत्व ने दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक तौर नियुक्त किया है। पटना में मंगलवार को भाजपा विधायकों की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे। ये बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन होगा। इस बड़े बदलाव को लेकर राजधानी पटना में बैठकों का दौर जारी है और सुरक्षा से लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए नेता का ऐलान

मंगलवार को पटना में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका में मौजूद होंगे। बंद लिफाफे से उस नाम का खुलासा करेंगे जो बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा का नेता ही एनडीए विधायक दल का नेतृत्व करेगा, जिसके बाद राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

सम्राट चौधरी के आवास पर रणनीतिक बैठकें

सरकार गठन की कवायद के बीच पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आवास सत्ता का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को यहां एनडीए के सीनियर नेताओं की मैराथन बैठकें हुईं। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने करीब 40 मिनट तक साझा रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी गठबंधन की बारीकियों को सुलझाने के लिए वहां पहुंचे।

नीतीश कुमार का इस्तीफा, नई सरकार की शपथ
मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। इस औपचारिक बैठक के बाद वे सीधे राजभवन जाकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। नीतीश के इस्तीफे के साथ ही पुरानी सरकार भंग हो जाएगी और भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन का आधिकारिक रास्ता साफ हो जाएगा। वर्तमान में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा उप-नेता हैं।

15 अप्रैल से कोई दूसरा बन जाएगा बिहार ‘राजा’
बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व वाली इस सरकार के गठन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें विधायक दल के नेता के चुनाव से लेकर सदन में बहुमत साबित करना शामिल है। राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की संभावना से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और पटना की सड़कों पर जश्न का माहौल दिखने लगा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰