यादगार ग्रुप फोटो के साथ खत्म हुआ दो दशकों का लंबा सफर………

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। दो दशकों तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई। अंतिम बैठक में सभी भावुक दिखे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद बाहर निकलने पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 14 अप्रैल 2026, 07:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यादगार ग्रुप फोटो के साथ खत्म हुआ दो दशकों का लंबा सफर………
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। दो दशकों तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई।

अंतिम बैठक में सभी भावुक दिखे

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद बाहर निकलने पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज बहुत पल था। सीएम नीतीश कुमार के लिए ये काफी भावुक पल था। कैबिनेट के सभी सदस्यों के लिए ये भावुक पल था। नीतीश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आज बड़ा ही भावुक पल था। पूरा बिहार भावुक है, हम भी भावुक हैं। नीतीश कुमार जी ने हमारे अभिभावक की तरह हमारा मार्गदर्शन किया।
लेशी सिंह, मंत्री, बिहार सरकार

कैबिनेट की बैठक खत्म कर एक अणे मार्ग पहुंचे

सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक खत्म कर एक अणे मार्ग पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ गाड़ी में उनके करीबी मंत्री विजय चौधरी, विजय चौधरी के साथ मुस्कुराते नजर आए। वहीं सीएम आवास की तरफ आने वाले सारे रास्तों की बैरिकेडिंग की गई थी। सिर्फ मीडिया और इमरजेंसी गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत दी गई थी। जबकि लोकभवन के पास भी सुरक्षा और बढ़ाई गई है।

मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ने ग्रुप फोटो खिंचवाई

कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ नीतीश कुमार ने ग्रुप फोटो खिंचवाई। सचिवालय के कर्मचारियों के साथ भी नीतीश कुमार ने ग्रुप फोटोग्राफी करवाई। इस दौरान नीतीश कुमार काफी भावुक लेकिन बेहद ही संयमित नजर आए।

सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की आखिरी बैठक बैठक खत्म होने के बाद अपने मंत्रियों के साथ पोर्टिको में कुछ देर के लिए रुक कर बातचीत की। इससे पहले करीब 25 मिनट तक कैबिनेट की बैठक चली। कैबिनेट मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यसभा से भी वो बिहार के लिए काम करते रहेंगे, आगे भी जो सरकार बनेगी वे उसका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

नीतीश कुमार अब बिहार की सक्रिय राजनीति से दिल्ली का रुख करेंगे

नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वे राज्य की सक्रिय राजनीति से दिल्ली का रुख कर रहे हैं। उनके त्यागपत्र के बाद बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जबकि नई सरकार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तय है।

शाम में नई सरकार बनाने का दावा पेश

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। शाम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सीएम चेहरे की तस्वीर साफ हो जाएगी। शाम करीब 5 से 7 बजे तक नई सरकार बनाने का दावा पेश होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰