सियासी और सत्ता समीकरण से सरताज बने सम्राट

बिहार में भाजपा के तेज-तर्रार नेता सम्राट चौघरी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी उन्हें हासिल होगा। सम्राट चौधरी महज आठ साल पहले 2018 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा में आने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार सफलता की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 अप्रैल 2026, 06:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सियासी और सत्ता समीकरण से सरताज बने सम्राट
Photo: UB India News Archive

बिहार में भाजपा के तेज-तर्रार नेता सम्राट चौघरी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी उन्हें हासिल होगा। सम्राट चौधरी महज आठ साल पहले 2018 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा में आने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। उनकी आक्रामक शैली भाजपा को खूब रास आई। उनके इसी अंदाज से उत्साहित देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन साल पहले रोहतास की एक सभा में कहा था कि बिहार में भाजपा को अपना सम्राट मिल गया। उस समय भाजपा विपक्ष में थी और सम्राट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे।

बिहार में सम्राट की ताजपोशी की राह समीकरण की सियासत और परस्पर सहयोग की संरचना ने आसान की। नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई की सभा में सम्राट के कंधे पर हाथ रखते हुए ऐलान कर दिया था कि आगे अब यही सब काम करेंगे। उसी समय से सम्राट की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जाने लगी। हालांकि इसके बाद उनके नाम पर कई किंतु- परन्तु के साथ कयासों का दौर चला। करीब डेढ़ दर्जन नेताओं के नाम अलग-अलग समय में अलग-अलग तर्कों के साथ चर्चा में आए, लेकिन ऐसे नाम ज्यादा देर तक टिके नहीं और नए नाम सामने आ गए। दो नाम शुरू से अंत तक संभावना के केन्द्र बने रहे। उनमें सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय शामिल हैं।

नित्यानंद राय भाजपा के पुराने, समर्पित और जुझारू नेता रहे हैं। पार्टी को आगे ले जाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। कभी कोई विवाद उनके साथ नहीं जुड़ा, लेकिन जातीय और सत्ता समीकरण दोनों सम्राट चौधरी के अनुकूल रहे। नीतीश कुमार ने बिहार में लव- कुश समीकरण को हमेशा अपना आधार बनाए रखा और सोशल इंजीनियरिंग और सरकार के फैसलों से अति पिछड़ा समाज को जोड़कर सत्ता की मजबूत इमारत खड़ी की। इसी वजह से बीते दो दशक से वह बिहार की सत्ता के केन्द्र रहे। उन्होंने जब चाहा भाजपा और राजद- कांग्रेस को सत्ता से जोड़ा और बाहर किया। खुद सरकार का नेतृत्व करते रहे। नीतीश कुमार ने सम्राट का नाम आगे कर एक तरह से अपने परंपरागत समीकरण की सहयोगी जाति के प्रति उधार चुकता किया है। साथ ही जदयू के भविष्य की राजनीति की जड़ें भी सींची हैं। उनके पुत्र निशांत कुमार जदयू को मजबूती देने के संकल्प के साथ पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उन्हें नीतीश कुमार की इस पहल से आगे ताकत मिलेगी।

सम्राट चौधरी राजद, जदयू और हम में भी रहे हैं। लेकिन जबसे भाजपा में आए, उन्होंने राजद के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए। सदन से सड़क तक उन्होंने राजद शासनकाल पर तीखे प्रहार किए। लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर बेबाक प्रहार से पार्टी में उनकी अलग पहचान बनी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने दो महत्वपूण बाते कहीं। कहा कि मैं तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हूं, लेकिन भाजपा में आने से पहले मेरी कोई विचारधारा नहीं बनी। दूसरा, नीतीश कुमार ने मुझे सिखाया कि सुशासन कैसे कायम किया जाता है। सम्राट चौधरी जब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने तो उन्होंने इस संकल्प के साथ सिर पर पगड़ी बांधी थी कि नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करके छोड़ेंगे। खुद नीतीश कुमार ने विधान परिषद में जब उनसे एक बार पगड़ी के बारे में पूछा तो उनका बेबाक जवाब था कि आपको गद्दी से हटाने के लिए बांधी है। आज नीतीश कुमार ही उनके सबसे बड़े पैरोकार बने। यही सम्राट चौधरी की खासियत है। वह जहां भी रहते हैं, विश्वास का रिश्ता बनाते हैं और इसी में उनकी तरक्की का राज छिपा है। कहते हैं वह दोस्तों के दोस्त हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰