क्या सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे?

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के साथ ही एक सवाल सबके मन में उभर रहा है कि क्या सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की विरासत को संभाल पाएंगे? यह सवाल हो भी क्यों न, क्योंकि जिस तरह से बीते दो दशक में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन का मॉडल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 16 अप्रैल 2026, 04:14 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे?
Photo: UB India News Archive
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के साथ ही एक सवाल सबके मन में उभर रहा है कि क्या सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की विरासत को संभाल पाएंगे? यह सवाल हो भी क्यों न, क्योंकि जिस तरह से बीते दो दशक में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन का मॉडल स्थापित किया, वह अपने आप में एक मील का पत्थर है. कानून-व्यवस्था के लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिहार में ढांचागत बदलाव, समाजिक सरोकारों को सहेजने जैसी कई बातें हैं जो नीतीश कुमार की उपलब्धियों में शुमार हैं. यही कारण है कि आज नए मुख्यमंत्री की तुलना उनके कामकाज से होनी है. ऐसे में सम्राट चौधरी के सामने बड़ी चुनौती भी यही है कि वह सीएम नीतीश की तुलना में ही हमेशा देखे और परखे जाएंगे. सम्राट चौधरी के सामने चुनौती है कि वे इस स्थापित मॉडल को न सिर्फ बनाए रखें, बल्कि उसे आगे भी बढ़ाएं, क्योंकि जनता की अपेक्षाएं भी उसी स्तर की हैं. लेकिन, एक हकीकत यह भी है कि इस सीएम सम्राट को वो शक्तियां विरासत में मिली हैं जो नीतीश कुमार के पास नहीं थीं.
दरअसल, शासन के नेतृत्व में बदलाव के साथ बड़ी बात यह भी है कि सम्राट चौधरी के पास वो शक्तियां भी विरासत में मिली हैं जो नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता संभालते वक्त नहीं मिली थी. जानकारों की नजर में अगर सम्राट चौधरी अपनी ताकत को पहचानें और इसके आधार पर अपने शासन की नींव रखें तो वे भी बिहार की शासन व्यवस्था के लिए एक नजीर हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि उनके पास कौन-कौन सी ऐसी शक्तियां हैं.

सदन में मजबूत संख्या बल

नई सरकार की सबसे बड़ी ताकत विधानसभा में मजबूत बहुमत है. 242 सदस्यीय सदन में एनडीए के पास आरामदायक संख्या है, जिससे सरकार को नीतिगत फैसले लेने में सहूलियत मिलेगी. विपक्ष के तेवर भले आक्रामक हों, लेकिन संख्या बल सरकार को स्थिरता देता है.

डबल इंजन सरकार का फायदा

बिहार में इस बार स्पष्ट रूप से ‘डबल इंजन सरकार’ का समीकरण बना है. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के बीच तालमेल से विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है. केंद्र की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन भी इस सहयोग से संभव हो सकता है.

मजबूत बुनियाद पर आगे बढ़ने का मौका

सम्राट चौधरी को एक तैयार प्लेटफॉर्म मिला है. नीतीश कुमार की सरकार ने सड़क, पुल, बिजली और बुनियादी ढांचे में जो सुधार किए, वह नई सरकार के लिए आधार का काम करेंगे. अब चुनौती इस बुनियाद पर निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की है.

गठबंधन का संतुलन भी ताकत

एनडीए में भाजपा के साथ जदयू, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं. फिलहाल गठबंधन के भीतर तालमेल बेहतर माना जा रहा है. यह संतुलन सरकार के लिए स्थिरता का आधार बन सकता है, बशर्ते इसे लंबे समय तक बनाए रखा जाए.

अनुभव और नेतृत्व का मिश्रण

सम्राट चौधरी को संगठन और सरकार दोनों में काम करने का अनुभव है. उनके साथ अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन भी है. गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं का समर्थन उन्हें निर्णय लेने में मजबूती दे सकता है. यह संयोजन उन्हें तेज और प्रभावी फैसले लेने की स्थिति में रखता है.

राजनीतिक समर्थन की बड़ी ताकत

सम्राट चौधरी के साथ ऐसे नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त है जो विरले ही मिलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके अपने ही प्रदेश से आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का साथ है. इतना ही नहीं, इस अनूठी ताकत को आप इन बड़े नेताओं के शब्दों से आप स्वयं पहचान सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई. उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाले हैं. उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा. साथ ही देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार शामिल होगा.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित बिहार के संकल्प को सिद्ध करने के लिए आप समर्पित भाव से कार्य करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है.

सम्राट के लिए दुर्लभ स्थिति

साफ है कि सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सार्वजनिक समर्थन मिला है. इसे बारीकी से देखा जाए तो यह दुर्लभ स्थिति है, जहां केंद्र और राज्य के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा एक साथ किसी मुख्यमंत्री को मिल रहा है. ऐसे में इससे राजनीतिक स्थिरता और प्रशासनिक स्पष्टता मिलने की उम्मीद है.
अब जब स्पष्ट है कि सम्राट चौधरी के पास संसाधन, समर्थन और राजनीतिक ताकत तीनों मौजूद हैं. अंतर केवल इतना है कि इनका उपयोग किस तरह किया जाता है. अगर वे इन ताकतों को सही दिशा में लगाते हैं, तो वे बिहार के लिए एक नई शासन शैली की मिसाल बन सकते हैं. लेकिन अगर तालमेल या प्राथमिकताओं में चूक होती है, तो चुनौती भी उतनी ही बड़ी साबित हो सकती है.

सम्राट के शासन पर रहेगी नजर

बहरहाल, राजनीतिक के जानकारों की नजर में वर्तमान में बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है. एक तरफ मजबूत विरासत है तो दूसरी तरफ नई संभावनाएं. सम्राट चौधरी के सामने मौका भी बड़ा है और जिम्मेदारी भी. अब देखना दिलचस्प होगा और आने वाले समय में यह तय होगा कि वे इस मौके को उपलब्धि में बदल पाते हैं या नहीं?
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰