बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 अप्रैल को, सीएम सम्राट चौधरी पेश करेंगे विश्वास मत ,कैबिनेट विस्तार पर टिकी नजरें

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी अपनी सरकार का पहला विश्वास मत 24 अप्रैल को पेश करेंगे। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर इस एक दिवसीय विशेष सत्र की तारीख तय कर दी। हालांकि, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 अप्रैल 2026, 07:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 अप्रैल को, सीएम सम्राट चौधरी पेश करेंगे विश्वास मत ,कैबिनेट विस्तार पर टिकी नजरें
Photo: UB India News Archive

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी अपनी सरकार का पहला विश्वास मत 24 अप्रैल को पेश करेंगे। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर इस एक दिवसीय विशेष सत्र की तारीख तय कर दी। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से एनडीए सरकार पूरी तरह सुरक्षित नजर आ रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस सत्र को लेकर काफी सरगर्मी है। इस फ्लोर टेस्ट के साथ ही राज्य में नई कैबिनेट के विस्तार का रास्ता भी साफ हो जाएगा। वर्तमान में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही कामकाज संभाल रहे हैं, जबकि मंत्रिमंडल विस्तार मई के पहले हफ्ते में होने की उम्मीद है।

बिहार में विश्वास मत की तारीख तय

बिहार विधानसभा सचिवालय की नोटिस के मुताबिक शुक्रवार, 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा के निदेशक राजीव कुमार की ओर से जारी आह्वान पत्र में सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। ये सत्र महज एक दिन का होगा, जिसका मुख्य एजेंडा सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करना है।

विश्वास मत तब लाया जाता है जब किसी सरकार को सदन में अपने बहुमत पर संदेह हो या नई सरकार बनने के बाद उसे अपनी ताकत साबित करनी हो. राज्यपाल के निर्देश पर मुख्यमंत्री को एक निश्चित समय सीमा के भीतर विधानसभा में बहुमत साबित करना होता है. इस प्रक्रिया के जरिए यह तय होता है कि सरकार के पास विधायकों का पर्याप्त समर्थन है या नहीं. अगर सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर पाती, तो उसे इस्तीफा देना पड़ सकता है.

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने ली शपथ
गौरतलब है कि, सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यह बदलाव उस समय हुआ जब लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया. इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया और उन्होंने नई सरकार का गठन  किया. उनके साथ जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव.

एनडीए के पास आंकड़ों का गणित

243 सदस्यों वाली विधानसभा में एनडीए की स्थिति बेहद मजबूत है। बहुमत के लिए आवश्यक 122 के जादुई आंकड़े के मुकाबले सत्ता पक्ष के पास भारी बढ़त है।

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 88 विधायक
  • जनता दल यूनाइटेड (JDU): 85 विधायक
  • लोजपा (रामविलास): 19 विधायक
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM): 05 विधायक
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): 04 विधायक
  • कुल एनडीए संख्या बल: 201 विधायक (बांकीपुर सीट खाली होने के बाद)

विपक्षी खेमे की चुनौतियां

दूसरी ओर, विपक्षी महागठबंधन के पास वर्तमान में केवल 35 विधायक बचे हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आरजेडी के तीन विधायकों की अनुपस्थिति ने पहले ही महागठबंधन के भीतर असंतोष और संभावित टूट के संकेतों को जन्म दे दिया है। ऐसे में विपक्ष की ओर से किसी भी बड़े उलटफेर की संभावना बिल्कुल नहीं है।

पिछले विधानसभा सत्र की कार्यवाही
इससे पहले विधानसभा का नियमित सत्र बजट और सरकारी कामकाज पर केंद्रित रहा था, जिसमें विभिन्न विभागों के खर्च, योजनाओं और नीतियों पर चर्चा हुई थी. विपक्ष ने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया था, जबकि सरकार ने अपनी उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया था. अब विशेष सत्र में मुख्य फोकस केवल विश्वास मत पर रहेगा, जिससे नई सरकार की वैधता और स्थिरता तय होगी.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰