सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग आज ,हो सकतें हैं महत्वपूर्ण फैसले……….

बिहार में नई सम्राट सरकार की आज बुधवार को पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। शाम 6 बजे ये मीटिंग होगी। वहीं सम्राट चौधरी करीब 3 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। मंगलवार को CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। CM ने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद X पर लिखा- राज्य के समग्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 अप्रैल 2026, 06:39 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग आज ,हो सकतें हैं महत्वपूर्ण फैसले……….
Photo: UB India News Archive

बिहार में नई सम्राट सरकार की आज बुधवार को पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। शाम 6 बजे ये मीटिंग होगी। वहीं सम्राट चौधरी करीब 3 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। मंगलवार को CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।

CM ने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद X पर लिखा- राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

PM से मिलने के बाद सम्राट RSS दफ्तर भी पहुंचे। यहां उन्होंने संघ नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के पहले सम्राट चौधरी BJP हेडक्वार्टर में नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 5 मिनट चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यहां मंत्रिमंडल में नामों की लिस्ट फाइनल की गई।

इधर, बिहार की नई सरकार ने राज्य को आर्थिक दबाव से उबारने के लिए रिजर्व बैंक से जून तक 12 हजार करोड़ रुपए के लोन की मांग की है। इसमें से 4 हजार करोड़ रुपए इसी महीने के अंत तक मिल सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई. आज शाम छह बजे मीटिंग की जाएगी. दोपहर 3 बजे तक सीएम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. उसके बाद शाम को बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. सरकार आगामी रणनीति पर चर्चा करेगी. कई बड़े फैसले लेने की भी संभावना है. मालूम हो कि, मंगलवार को CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उसके बाद उन्होंने X पर लिखा- राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला. प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पीएम से मुलाकात की थी. जिसके बाद सम्राट चौधरी आरएसएस दफ्तर भी पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के नेताओं से बातचीत की. उससे पहले वे बीजेपी मुख्यालय गए थे, जहां नितिन नवीन से करीब 5 मिनट तक चर्चा हुई. माना जा रहा है कि इसी मुलाकात में मंत्रिमंडल के नामों पर आखिरी मुहर लगी. वहीं दूसरी ओर, बिहार की नई सरकार आर्थिक दबाव से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से जून तक 12 हजार करोड़ रुपए के लोन की मांग की है. इसमें से करीब 4 हजार करोड़ रुपए इसी महीने के अंत तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
मई में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा. इस दौरान मंत्रियों की संभावित सूची पर नजर डाली जाए, तो एक दो मंत्रियों के हेरफेर के अलावा लगभग पुराने ही नाम होंगे.
किस पार्टी से कौन हो सकता है मंत्री
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
जमा खां
सुनील कुमार
इन नेताओं को संगठन और अनुभव के आधार पर अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.
बीजेपी कोटे से ये चेहरे आगे
बीजेपी के खाते से सबसे ज्यादा मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है. जिन नामों पर चर्चा है, उनमें
विजय कुमार सिन्हा
मंगल पांडेय
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
श्रेयसी सिंह
लखेंद्र पासवान
रमा निषाद
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
अरुण शंकर प्रसाद
संजय सिंह ‘टाइगर’
इनमें कई अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है.
LJPR, HAM, RLM से कौन-कौन मंत्री?
एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है. संभावित नामों में
संतोष कुमार सुमन (हम)
संजय पासवान (एलजेपी)
संजय कुमार सिंह (एलजेपी)
दीपक प्रकाश (आरएलएम)
इन दलों को संतुलन साधने के लिए प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰