बार-बार महिलाओं पर क्यों फिसलती है नेताओं की जुबान?

राजनीति में ऊटपटांग बयानबाजी कोई नई बात नहीं है. पर, महिलाएं अगर इसके केंद्र में हों तो गुस्सा स्वाभाविक है. राजनीतिक दल एक ओर महिलाओं को अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. चुनावों के दौरान महिलाओं लिए नकद समेत कई किस्म की योजनाओं की घोषणा करते हैं. बिहार और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026, 12:33 PM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बार-बार महिलाओं पर क्यों फिसलती है नेताओं की जुबान?
Photo: UB India News Archive
राजनीति में ऊटपटांग बयानबाजी कोई नई बात नहीं है. पर, महिलाएं अगर इसके केंद्र में हों तो गुस्सा स्वाभाविक है. राजनीतिक दल एक ओर महिलाओं को अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. चुनावों के दौरान महिलाओं लिए नकद समेत कई किस्म की योजनाओं की घोषणा करते हैं. बिहार और उससे पहले झारखंड में महिलाओं के लिए नकदी, रसोई गैस (एलपीजी) के सिलंडर देने जैसी घोषणाओं का लाभ भी राजनीतिक दलों को मिला है. बिहार में एनडीए के खाते में 202 सीटें गईं तो इसके पीछे महिलाओं के लिए नीतीश कुमार की योजनाएं ही प्रमुख थीं.
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत नीतीश सरकार ने महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए. उन्हें बाद में 2 लाख और देने की घोषणा की. झारखंड में हेमंत सोरेन ने मईयां सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की शुरुआत की तो उनके गठबंधन ने दूसरी बार दमदार ढंग से सत्ता में वापसी की. इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का मामला देश भर में छाया हुआ है. ऐसे में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की महिलाओं के बारे में एक टिप्पणी को लेकर बिहार में बवाल मचा हुआ है. हालांकि महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी पहली बार नहीं हुई है. पहले भी नेताों ने उन्हें निशाने पर लिया है.
सांसद पप्पू यादव ने क्या कहा है?
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर चर्चा के दौरान संसद के अंदर और बाहर बेहद विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘90% महिलाएं बिना पुरुष नेताओं के कमरे में जाए राजनीति नहीं कर सकतीं. भारत में नेताओं की नजर महिलाओं पर गिद्ध की तरह है.’ उनकी इस टिप्पणी पर बिहार में बवाल मचा है. भाजपा की श्रेयसी सिंह ने इस मुद्दे पर न सिर्फ उनकी घोर निंदा की, बल्कि उन्हें अपनी पत्नी का भी वास्ता दिया. इस मुद्दे पर विपक्ष की चुप्पी पर भी उन्होंने निशाना साधा. बिहार राज्य महिला आयोग ने तो पप्पू यादव को इस टिप्पणी के लिए नोटिस ही जारी कर दिया है. पप्पू की अपने के बाबत कोई सफाई अभी तक सामने नहीं है. अलबत्ता उन्होंने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान अस्वस्थ हो जाने की तस्वीर जरूर सोशल मीडिया पर साझा की है.
शरद ने तो ‘परकटी’ कह दिया था
समाजवादी नेता शरद यादव की ‘परकटी महिलाएं’ वाली टिप्पणी पर भी कभी खूब विवाद हुआ था. यह मामला 2009-2010 के दौरान का है. संसद में महिला आरक्षण बिल पर बहस चल रही थी. शरद समेत कई नेताओं ने इसका भारी विरोध किया था. उन दिनों शरद यादव जेडीयू के नेता थे. शरद यादव ने सबसे विवादास्पद टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ‘परकटी महिलाएं (छोटे बाल वाली महिलाएं) ही बिल का समर्थन कर रही हैं, जिन्हें हमारे गांवों की महिलाएं समझ नहीं पाएंगी,’ शरद यादव ने संसद में कहा था कि महिला आरक्षण से ऊपरी वर्ग की महिलाएं ही फायदा उठाएंगी. महिला आरक्षण पर उनका विरोध ऐसा था कि उन्होंने कह दिया, ‘मैं जहर खा लूंगा, लेकिन इस तरह (बिना कोटे के भीतर कोटा) महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दूंगा’. उन्होंने महिला आरक्षण को ‘शूद्रों की कैद’ से जोड़ कर भी विवाद पैदा किया था.
मुलायम का रेप पर विवादी बयान
रेप के मामले में सख्त सजा का प्रावधान है. यह कृत्य संगीन अपराधों में शुमार है. सामाजिक रूप से भी इसे घोर अनाचार माना गया है. इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव दुष्कर्मियों के बचाव में बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था. तब इसकी निंदा भी खूब हुई थी. उन्होंने दुष्कर्म के दोषियों के बचाव में कहा था, ‘लड़के हैं, गलती हो जाती है. इसके लिए क्या रेप केस में फांसी दी जाएगी? दोस्ती टूटने के बाद लड़कियां रेप के झूठे मुकदमे दर्ज कराती हैं.’ 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दुष्कर्म के आरोपियों के बचाव में यह बयान दिया था. मसलन मुलायम ने बलात्कार की सजा के तौर पर मौत की सजा का विरोध किया था.
लालू का ‘आंख सेंकने’ वाला कमेंट
लालू यादव भी महिलाों को निशाने पर लेने में पीछे नहीं रहे हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार जिलों के दौरे पर निकलने वाले थे. यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद का उनका कार्यक्रम था. तारीख का ऐलान और यात्रा का नामकरण हो चुका था. लालू से इस बाबत प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने कहा कि नीतीश ‘आंख सेंकने’ जा रहे हैं. इसे लेकर न सिर्फ उनकी आलोचना हुई, बल्कि नीतीश ने अपनी यात्रा टाल दी. बाद में यात्रा पर निकले, लेकिन यात्र का नाम बदल दिया गया. विधानसभा में महिलाओं पर नीतीश कुमार की टिप्पणी से भी बवाल मचा था. खासकर, तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राजद के नेताओं ने घोर आपत्ति जताई थी. दरअसल जनसंख्या नियंत्रण के संदर्भ में नीतीश ने टिप्पमी की थी. टीएमसी के सांसद तपस पॉल ने तो हद ही कर दी. उन्होंने विरोधियों को के बारे में टप्पणी की, ‘घुस कर मारूंगा और उनकी महिलाओं को रेप करवा दूंगा. यह सच भी है कि राजनीतिक रंजिश में पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होती रही हैं. भाजपा लगातार 2 चुनावों से बंगाल में इसे मुद्दा बनाती रही हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰