बिहार में भी चलेगा BJP का ऑपरेशन लोटस?

फर्ज कीजिए कि भाजपा ने आरजेडी में आम आदमी पार्टी की तरह विभाजन करा दिया. राजद के कुल 25 विधायकों में 2/3 विधायक (15-16) टूट कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो विधानसभा का परिदृश्य कैसा होगा? भाजपा के अभी 88 विधायक हैं. राजद से 15 आ गए तो संख्या 103 पर पहुंच जाएगी. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 26 अप्रैल 2026, 06:35 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में भी चलेगा BJP का ऑपरेशन लोटस?
Photo: UB India News Archive
फर्ज कीजिए कि भाजपा ने आरजेडी में आम आदमी पार्टी की तरह विभाजन करा दिया. राजद के कुल 25 विधायकों में 2/3 विधायक (15-16) टूट कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो विधानसभा का परिदृश्य कैसा होगा? भाजपा के अभी 88 विधायक हैं. राजद से 15 आ गए तो संख्या 103 पर पहुंच जाएगी. नितिन नवीन की खाली हुई सीट भी भाजपा निकाल लेती है तो संख्या 104 हो जाएगी. भाजपा की पहल पर ही जीतन राम मांझी की पार्टी हम (HAM), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए का हिस्सा बनी हैं. यानी इनके 20 विधायक पर भाजपा का नैतिक हक बनता है. तब यह संख्या 104 से बढ़ कर 124 हो जाएगी. सरकार बनाने के लिए 122 का ही तो जादुई आंकड़ा है.

ताकत बढ़ाएगी, पर नीतीश को नाराज़ नहीं करेगी
अपनी ताकत बढ़ाने के बावजूद भाजपा अपने प्रमुख सहयोगी नीतीश कुमार को नाराज करने से बचेगी. जेडीयू का साथ छोड़ने की भूल शायद ही करे. इसकी 2 वजहें हैं. केंद्र में सरकार बनाए रखने के लिए जेडीयू के 12 सांसदों के समर्थन की भाजपा को सख्त जरूरत है. नीतीश कुमार एनडीए के सबसे पुराने साथी हैं. इसलिए उनकी उपेक्षा करने से भाजपा बिल्कुल बचेगी. भाजपा सरकार में जेडीयू को उसी तरह तरजीह देती रहेगी, जैसा अब तक दिया है. मसलन मंत्री और उप मुख्यमंत्री का पैटर्न यथावत रहेगा. नीतीश की नीतियां खारिज नहीं की जा सकतीं. उन पर ही भाजपा के सीएम काम करते रहेंगे. इससे भाजपा के ताकतवर होने के बावजूद जेडीयू का रुतबा बरकरार रहेगा.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
JDU के 16 प्रतिशत वोट का मोल जानती है BJP
भाजपा को जेडीयू के 16-17 प्रतिशत वोटों की अहमियत का एहसास है. इसमें 10-11 प्रतिशत वोट तो नीतीश के लव-कुश समीकरण वाले ही हैं. भाजपा के पास लव-कुश समीकरण के वोटों को अपने पाले में करने के लिए कुशवाहा नेता सम्राट चौधरी हैं, जिन्हें पार्टी ने समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने के बाद अब सीएम बना दिया है। पर, यह भी सच है कि लव यानी कुर्मी जाति में वे नीतीश कुमार के तरह स्वीकार्य नहीं हैं. कुर्मी समाज तो इससे ही दुखी हैं कि उनकी जाति के नीतीश कुमार सीएम नहीं रहे। नीतीश कुमार के बेटे निशांत तक वे मानने को तैयार थे. उन्हें ही नीतीश की जगह सीएम बनाने की मांग वे इसीलिए कर रहे थे. पर, नीतीश ने उन्हें न सीएम बनने दिया और डेप्युटी सीएम ही बनाया.
AAP के टूटने से विपक्षी दलों पर बढ़ गया है खतरा
आरजेडी में टूट की आशंका इसलिए बलवती दिखती है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ ऐसा हो चुका है. 7 सांसदों का टूट कर भाजपा में जाना सामान्य घटना नहीं है. अब तो आप (AAP) के विधायकों के टूटने के भी दावे किए जा रहे हैं. जहां तक बिहार में राजद का सवाल है तो पहले ही उसे इसका संकेत मिल चुका है. राज्यसभा चुनाव में राजद के एक विधायक ने एनडीए का साथ दिया। वह भी उस बिरादरी के विधायक ने राजद को धोखा दिया, जिस पर राजद अपने पेटेंट का दावा करता रहा है. यानी मुस्लिम विधायक से ही धोखा. राजद विधायक तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी इतनी प्यारी है कि उसके जाने के भय से वे उस विधायक को शो काज नोटिस तक नहीं दे पाए. इसी भय से सम्राट चौधरी के विश्वासमत के दौरान पक्ष-विपक्ष के विधायकों की गिनती कराने की जरूरत भी उन्होंने नहीं समझी.
Tejashwi Yadav Rajya Sabha, तेजस्वी यादव राज्यसभा, Bihar politics, RJD candidate, Rajya Sabha election, Raghopur by-election, Rajshree Yadav, Opposition alliance Bihar
राजद नेता तेजस्वी यादव की फोटो
कांग्रेस के MLA-MLC मिल रहे हैं CM सम्राट से
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 विधायकों ने एनडीए का साथ दिया. तब से ही बिहार में कांग्रेस पर तलवार लटक रही है. शुक्रवार को चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. शनिवार को कांग्रेस के ही एमएलसी समीर कुमार सिंह भी सम्राट से मिले. कांग्रेस के कुल जमा 6 विधायक हैं. 3 तो पहले ही बागी हो चुके हैं. चर्चा है कि कांग्रेस के सभी विधायक एनडीए के किसी न किसी घटक दल से सटना चाहते हैं. चूंकि सम्राट चौधरी अब सीएम हैं, इसलिए उनकी ओर कांग्रेस विधायकों का मुखातिब होना स्वाभाविक है.
बिहार में नीतीश ने तय किया है 200 पार का लक्ष्य
भाजपा या कोई भी पार्टी अपनी ताकत बढ़ाती है तो इसमें हर्ज ही क्या है. हाल ही में नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों को अगली बार जेडीयू को कुल 243 में 200 पार सीटों का लक्ष्य दिया है. ऐसे में भाजपा भी अपने को मजबूत करने का प्रयास करें तो इसे एनडीए में खटपट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. हां, एक संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. वह यह कि ऐसा होने पर उस ‘खेल’ का खतरा खत्म हो जाएगा, जिसकी उम्मीद 41 विधायकों वाला विपक्ष इस बुरी हालत में भी पाले हुए हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰