निशांत कुमार यात्रा में लोगों को बताएंगे नीतीश दिल्ली क्यों गए……………

लंबे समय तक सत्ता के गलियारों से दूर रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा अलग-अलग चरण में होगी, जो 3 से 4 महीने तक चल सकती है। यात्रा के पीछे जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सोची-समझी रणनीति बताई जा रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 26 अप्रैल 2026, 06:37 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
निशांत कुमार यात्रा में लोगों को बताएंगे नीतीश दिल्ली क्यों गए……………
Photo: UB India News Archive

लंबे समय तक सत्ता के गलियारों से दूर रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा अलग-अलग चरण में होगी, जो 3 से 4 महीने तक चल सकती है।

यात्रा के पीछे जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सोची-समझी रणनीति बताई जा रही है। उनको पार्टी के भीतर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

निशांत कुमार यात्रा के दौरान क्या-क्या करेंगे।

1. पिता की तरह चंपारण से शुरुआत

निशांत ने अपनी यात्रा के लिए पश्चिम चंपारण को चुना है, जो न केवल महात्मा गांधी की कर्मभूमि है, बल्कि उनके पिता नीतीश कुमार के लिए भी राजनीतिक रूप से बेहद शुभ रही है।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने से पहले और बाद में लगभग सभी प्रमुख यात्राओं की शुरुआत यहीं से की थी।

यहां से यात्रा शुरू कर निशांत यह संदेश दे रहे हैं कि उन्होंने अपने पिता के राजनीतिक मूल्यों और कार्यशैली को ही अपना ‘शस्त्र’ बनाया है।

2. निशांत की यात्रा के नाम पर मंथन

निशांत की यात्रा के नाम पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है। थीम और कार्यक्रम लगभग तय है। JDU सूत्रों की मानें तो निशांत 3 मई से सद्भाव या सद्भावना यात्रा पर निकल सकते हैं। उनके यात्रा का नाम सद्भाव या सद्भावना रखा जाएगा।

दोनों नाम में से कोई एक पर अंतिम फैसला होना है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और निशांत की टीम इस पर काम कर रही है। पार्टी कार्यालय में बैठक पर बैठक हो रही है।

नीतीश कुमार न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक का सफर किया है। न्याय यात्रा 2005 में तब की थी जब वह शासन में नहीं थे। जबकि, सीएम रहते उनकी आखिरी यात्रा समृद्धि यात्रा रहीं। इस बीच शराबबंदी और दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए समाज सुधार (2021) की थी। पार्टी के नेताओं की मानें तो निशांत की यात्रा का नाम सद्भाव या सद्भावना हो सकती है।

  • सद्भाव- सद्भाव मूल शब्द सत्य, अच्छा भाव का होना है। इसका मुख्य जोर अवस्था और व्यवहार पर होता है। प्रेम, भाईचारा, मेलजोल या एकता का मैसेज देने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।
  • सद्भावना- सद्भावना शब्द के मूल में सत और भावना छिपा हुआ है। शुभ इच्छा, दूसरों की भलाई चाहने का विचार और नेक नियति है। निशांत नेक नियति, दूसरों की भलाई और शुभ इच्छा के साथ यात्रा पर निकलेंगे।
निशांत कुमार ने 25 अप्रैल को मुंगेर में कार्यकार्ताओं के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को समझा।
निशांत कुमार ने 25 अप्रैल को मुंगेर में कार्यकार्ताओं के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को समझा।

3. सांगठनिक रणनीति: कार्यकर्ताओं से ‘वन-टू-वन’ संवाद

JDU सूत्रों के मुताबिक, निशांत केवल बड़ी जनसभाओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि संगठन की गहराई तक जाने की योजना है। वे अपनी यात्रा के दौरान पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों से सीधे मुलाकात करेंगे।

इसका मुख्य उद्देश्य गांवों और पंचायतों में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को फिर से जीवित करना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है।

4. फीडबैक और समन्वय: समस्याओं का समाधान

यात्रा का एक प्रमुख हिस्सा ‘फीडबैक लूप’ तैयार करना है। निशांत सभी 38 जिलों में जाकर ब्लॉक अध्यक्षों से मिलेंगे ताकि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को आ रही समस्याओं को समझा और सुलझाया जा सके।

वे कार्यकर्ताओं को नीतीश कुमार के फैसलों (जैसे अचानक दिल्ली दौरा) के पीछे के कारणों को समझाएंगे और विकास की गति बनाए रखने के लिए उनका सहयोग मांगेंगे।

5. चरणवार कार्यक्रम: वाल्मिकीनगर से शंखनाद

यात्रा को व्यवस्थित तरीके से कई चरणों में बांटा गया है। पहले चरण की शुरुआत वाल्मिकीनगर (पश्चिम चंपारण) से होगी, जिसमें पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों को कवर किया जाएगा।

  • यात्रा के दौरान बैठकों के साथ-साथ छोटी जनसभाएं भी होंगी, जहां निशांत नीतीश सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे।
  • महत्वपूर्ण बात है कि निशांत इस मंच का उपयोग जनता और कार्यकर्ताओं को उनके पिता (नीतीश कुमार) के प्रति निरंतर प्यार और समर्थन देने के लिए ‘धन्यवाद’ कहने के लिए करेंगे।
निशांत कुमार लगातार नेताओं से मिल रहे हैं और बैठक कर रहे हैं।
निशांत कुमार लगातार नेताओं से मिल रहे हैं और बैठक कर रहे हैं।

निशांत की यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह: JDU

बिहार JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कहते हैं, ‘निशांत की यात्रा से कार्यकर्ता में उमंग और उत्साह है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेंगी। 3 मई से यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।’

कुशवाहा ने बताया, ‘निशांत पहली यात्रा में अपने पापा के काम को देखेंगे। कार्य का विजिट करेंगे। पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता से बता करेंगे। उनके साथ बैठक करेंगे। हालांकि, यह बैठक सिर्फ पदधारक नेताओं के साथ होगी। पार्टी कार्यकर्ता से फीडबैक भी लेंगे।’

यात्रा के बाद पार्टी में जिम्मेदारी ले सकते हैं निशांत

चर्चा है कि निशांत कुमार अपनी यात्रा के बाद पार्टी या सरकार में अहम जिम्मेदारी ले सकते हैं। संभव है कि जून में वह अपना अगला निर्णय ले सकते हैं। एक चर्चा है कि जून में वह विधान परिषद की खाली हो रही सीट से MLC बन सकते हैं। उसके बाद सरकार में शामिल हो सकते हैं।

फिलहाल सम्राट सरकार में उनका शामिल नहीं होना, उनका अपना फैसला था। उन्होंने सरकार की जगह पार्टी को चुना है। आगे भी वह ही फैसला लेंगे।

नीतीश एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे

इधर, नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार घूमेंगे। इस दौरान वह अपने दल के नेताओं से मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की गति का फीडबैक लेंगे। योजनाओं को लागू करने में दिक्कतों को दूर करेंगे। बतौर मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का कार्यारंभ व शिलान्यास किया था। उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे।

नई भूमिका में दिखेंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार की अबकी बार की यात्रा पिछली न्याय यात्रा के अलावा अन्य सभी यात्राओं से अलग होने वाली है। इस बार की यात्रा में नीतीश कुमार JDU के स्थानीय नेताओं के बीच रहेंगे। उन्हें समय देंगे। नेताओं के साथ सरकार की योजनाओं के साथ-साथ संगठन पर भी बात करेंगे। किस तरह से उन्हें सक्रिय रहना है, इस पर भी बात होगी। स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि भी उनकी यात्रा में जुड़ेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰