आने वाले समय में और लोग BJP में आएंगे……………

आम आदमी पार्टी के भाजपा में शामिल होने पर बिहार एनडीए के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और पीएम मोदी पर विश्वास करते है, इसीलिए भाजपा में शामिल हो रहे है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 26 अप्रैल 2026, 06:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आने वाले समय में और लोग BJP में आएंगे……………
Photo: UB India News Archive

आम आदमी पार्टी के भाजपा में शामिल होने पर बिहार एनडीए के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और पीएम मोदी पर विश्वास करते है, इसीलिए भाजपा में शामिल हो रहे है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अन्य दलों के कई नेता अब भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। दूसरे दलों में जो अच्छे लोग हैं, उन्हें अपने ही दल में घुटन महसूस हो रही है। वे अब भाजपा की विचारधारा और नीतियों में विश्वास जता रहे हैं, इसलिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।

बीजेपी का दावा
उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में और भी नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जल्द ही यह सबको देखने को मिलने वाला है। यह स्थिति सिर्फ आप तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य विपक्षी दलों में भी इसी तरह की उथल-पुथल देखने को मिल रही है। वहीं, मोहन भागवत के हालिया बयान का समर्थन करते हुए सरावगी ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि एक समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था, लेकिन आज भारत आर्थिक और सैन्य ताकत के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की उस बात को भी दोहराया जिसमें भारत के जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना जताई गई है।

रामकृपाल यादव का बयान
इसी बीच, तेजस्वी यादव के पश्चिम बंगाल दौरे पर भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “वे बंगाल तो गए हैं, लेकिन उनकी सुनेगा कौन, जब बिहार में ही उनकी बात नहीं सुनी गई। बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा कि सरकार को बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन अपराध पर सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अपराध पर नियंत्रण रखा गया था।

बिहार में स्थिर सरकार
उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि मौजूदा सरकार, जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी है, राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट में मिली सफलता इस बात का संकेत है कि सरकार को जनता और विधायकों का पूरा समर्थन हासिल है, और आने वाले समय में भी बिहार में स्थिर सरकार बनी रहेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰