सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसमें डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग के जरिए दी जाएगी। नई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 अप्रैल 2026, 04:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……
Photo: UB India News Archive

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसमें डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग के जरिए दी जाएगी। नई सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक होने के कारण कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पहली बैठक में 22 एजेंडों पर लगी थी मुहर

इससे पहले 22 अप्रैल को सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक हुई थी, जिसमें 22 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। पहली बैठक का सबसे बड़ा फैसला राज्य के 11 शहरों में सेटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का था। सरकार ने इन नए टाउनशिप के विकास को मंजूरी देते हुए संबंधित इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी थी। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर और छपरा के आसपास जमीन खरीद-बिक्री पर 30 जून 2027 तक रोक रहेगी। वहीं पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर में यह रोक 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।

बिहार को बदलने के लिए जान लगा दूंगा… CM सम्राट चौधरी ने किए ताबड़तोड़ ऐलान, विकास का बड़ा रोडमैप पेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के विकास को लेकर बड़ा विजन पेश किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए वह जान लगा देंगे. दरअसल बिहार में तकनीकी विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री (MSME) जीतन राम मांझी ने पटना के बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया. साथ ही मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में एक्सटेंशन सेंटर का भी शुभारंभ किया गया.
इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इस पहल से राज्य में तकनीक और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा.  उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. वहीं उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे बिहार में औद्योगिक विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है. सम्राट चौधरी ने कहा कि “आज का दिन ऐतिहासिक है” और संयुक्त बिहार के बाद इस क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को इस परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने का श्रेय दिया. इस दौरान सम्राट चौधरी ने कई घोषणाएं भी की.
टेक्नोलॉजी सेंटर से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
सीएम ने कहा कि नए टेक्नोलॉजी सेंटर के जरिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा. यहां बेहतर प्रोडक्ट, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर काम किया जाएगा, जिससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि इससे पूरे बिहार के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.
AI रिसर्च सेंटर और स्किल डेवलपमेंट पर जोर
सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि आईआईटी (IIT) पटना के बिहटा कैंपस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रिसर्च सेंटर तैयार किया जा रहा है, जिस पर राज्य सरकार करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार में और अधिक टेक्नोलॉजी सेंटर खोलने की भी अपील की, ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा स्किल्ड बनाया जा सके.
5 लाख करोड़ निवेश और हर ब्लॉक में कॉलेज
सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले एक साल में बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाया जाएगा. साथ ही जुलाई से हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जहां कॉलेज नहीं हैं, वहां तुरंत शुरू किए जाएंगे.
हर प्रखंड में मॉडल स्कूल की योजना
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल खोलने का ऐलान किया गया. सीएम ने कहा कि छात्रों को अब अपने ही इलाके में बेहतर शिक्षा सुविधा मिलेगी और उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
जनसमस्याओं के समाधान के लिए कैंप व्यवस्था
सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि महीने में दो बार ब्लॉक और अंचल स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे. थानों में भी कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा.
‘बिहार को बदलने के लिए जान लगा दूंगा’
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वह बिहार के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर योजना को मजबूती से लागू किया जाएगा और राज्य को तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाएगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰