‘सद्भाव यात्रा’ के नाम से बिहार में घूमेंगे निशांत कुमार, शेड्यूल जारी

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने में जुट गए हैं. उनकी यात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में है. आगामी तीन मई से वे बिहार के विभिन्न जिलों में जाएंगे. इसका शेड्यूल क्या होगा इसकी पूरी जानकारी आज (मंगलवार) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 अप्रैल 2026, 12:13 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘सद्भाव यात्रा’ के नाम से बिहार में घूमेंगे निशांत कुमार, शेड्यूल जारी
Photo: UB India News Archive

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने में जुट गए हैं. उनकी यात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में है. आगामी तीन मई से वे बिहार के विभिन्न जिलों में जाएंगे. इसका शेड्यूल क्या होगा इसकी पूरी जानकारी आज (मंगलवार) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दी. बताया कि निशांत कुमार का रथ तैयार हो चुका है.

यात्रा का पहला चरण तीन मई से शुरू हो रहा है. सबसे पहले पश्चिम चंपारण के बगहा से निशांत कुमार यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस यात्रा का नाम ‘सद्भाव यात्रा’ दिया गया है. तीन और चार मई को निशांत पश्चिम चंपारण में ही रहेंगे. एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

कार्यकर्ताओं-नेताओं से मिलेंगे, संवाद करेंगे
इसके अलावा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से जाकर मिलेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमेश कुशवाहा ने बताया कि निशांत कुमार का मुख्य उद्देश्य है कि पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने है. यात्रा के दौरान वे बूथ स्तर से लेकर हर कार्यकर्ताओं-नेताओं से मिलेंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे.

निशांत कुमार तीन और चार मई को बगहा में रहेंगे उसके बाद पटना आएंगे. दूसरी यात्रा 7 अप्रैल को वैशाली में होगी. 3, 4 और 7, अभी इन्हीं यात्राओं के बार में जानकारी दी गई है. हालांकि निशांत सभी जिले में जाएंगे. जैसे-जैसे अन्य जिलों का तारीख तय होगी उसके जानकारी दी जाएगी.

उमेश कुशवाहा ने बताया कि इस यात्रा का नाम ‘सद्भाव यात्रा’ खुद निशांत कुमार ने ही चुना है और कहा कि हमें आपसी सौहार्द बनाकर सभी लोगों से मिलना है, इसलिए इसका नाम सद्भाव यात्रा दिया गया है.

कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निशांत कुमार के पार्टी में सक्रिय रूप से आने के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह आ गया है. अब यात्रा पर निकलकर वह हर कार्यकर्ता-नेता से मिलेंगे तो उनका उत्साह बढ़ेगा और संगठन मजबूत होगा. निशांत कुमार की सोच यही है कि हमको संगठन को मजबूत करना है. पार्टी के कार्यकर्ताओं-नेताओं का मनोबल बढ़ाना है. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे सीधा संवाद करना जरूरी है. सीधा संवाद में कार्यकर्ताओं की बात निशांत कुमार सुनेंगे. क्या कमी है और क्या आगे करना चाहिए, इस पर विचार भी करेंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰