जहां से लालू ने भरी थी हुंकार, अब वहीं नया इतिहास लिखेंगे सम्राट चौधरी!

बिहार की राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजधानी पटना का गांधी मैदान सियासी शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनने वाला है. गांधी मैदान में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के जरिये बीजेपी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 5 मई 2026, 11:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जहां से लालू ने भरी थी हुंकार, अब वहीं नया इतिहास लिखेंगे सम्राट चौधरी!
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजधानी पटना का गांधी मैदान सियासी शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनने वाला है. गांधी मैदान में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के जरिये बीजेपी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को बड़ा मैसेज देने जा रही है. इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के शिरकत करने की संभावना है. वहीं देश के बड़े-बड़े दिग्गज भी गांधी मैदान पहुंचकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे. अब ऐसे में गांधी मैदान से जुड़ी यादों को जानना जरूरी है.

गांधी मैदान की विरासत और सियासी प्रतीक

गांधी मैदान सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि बिहार की राजनीतिक चेतना का प्रतीक रहा है. यहीं से कई बड़े आंदोलनों की गूंज उठी और यहीं पर सत्ता के बड़े फैसलों का सार्वजनिक प्रदर्शन भी हुआ. 1990 के दशक में लालू प्रसाद यादव ने अपनी सरकार बनने के बाद इसी ऐतिहासिक मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह कर एक नया ट्रेंड सेट किया था. इसके बाद भी कई बार गांधी मैदान बड़े राजनीतिक आयोजनों का गवाह बना. नीतीश कुमार ने भी गांधी मैदान में कई बार सीएम पद की शपथ ली है. उस दौर में गांधी मैदान में शपथ ग्रहण सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के बीच सीधा संवाद और शक्ति प्रदर्शन का माध्यम था. लाखों की भीड़, नारों की गूंज और नेताओं का सीधा संबोधन- यह सब बिहार की राजनीति का अभिन्न हिस्सा बन गया था.

अब बीजेपी का “रेट्रो पावर शो”
अब वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी उसी विरासत को नए अंदाज में दोहराने की तैयारी कर रही है. 7 मई को होने वाला सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसे एनडीए का बड़ा पावर शो माना जा रहा है. सम्राट चौधरी अपनी नई कैबिनेट के साथ गांधी मैदान से नया इतिहास रचने का काम करेंगे. यह आयोजन यह संदेश देने की कोशिश भी है कि नई सरकार न सिर्फ प्रशासनिक रूप से, बल्कि जनाधार के स्तर पर भी मजबूत है. दिलचस्प बात यह है कि सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ अपेक्षाकृत सादगी से लोक भवन (राजभवन) में ली थी. लेकिन अब जब मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त आया है, तो इसे भव्य जनसमारोह का रूप देने की रणनीति अपनाई गई है. यानी शुरुआत भले सीमित रही हो, लेकिन विस्तार में पूरी ताकत दिखाने की तैयारी है.
बड़े नेताओं की मौजूदगी से बढ़ेगा कद

इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर भी अहम बनाने की कोशिश हो रही है. संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कई बड़े चेहरे इसमें शामिल हों. इससे यह आयोजन सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी संदेश देने का माध्यम बनेगा.

राजनीतिक संदेश क्या है?
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कराने का फैसला कई मायनों में रणनीतिक माना जा रहा है. पहला, यह अतीत की उस परंपरा को पुनर्जीवित करता है, जहां सत्ता का सार्वजनिक प्रदर्शन जनता के बीच होता था. दूसरा, यह विपक्ष को सीधा संदेश देता है कि एनडीए सरकार मजबूत और आत्मविश्वास से भरी हुई है. और तीसरा, यह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का एक बड़ा अवसर भी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी इस आयोजन के जरिए यह दिखाना चाहती है कि वह सिर्फ सत्ता में नहीं है, बल्कि जनसमर्थन के स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. खासकर ऐसे समय में, जब विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर जैसे मुद्दों पर सवाल उठा रहा है, यह पावर शो एक जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है.

अतीत बनाम वर्तमान

अगर 90 के दशक के गांधी मैदान की तस्वीर को आज के परिप्रेक्ष्य में देखें, तो फर्क साफ नजर आता है. तब की राजनीति जनसभाओं और बड़े आयोजनों पर आधारित थी, जबकि आज की राजनीति में डिजिटल और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल है. बावजूद इसके, गांधी मैदान का आकर्षण आज भी वैसा ही बना हुआ है.

यही वजह है कि बीजेपी ने इस ऐतिहासिक स्थल को चुना है, ताकि एक तरह से “पुरानी राजनीति की आत्मा” को “नई राजनीति की रणनीति” के साथ जोड़ा जा सके.
क्या बनेगा नया राजनीतिक ट्रेंड?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गांधी मैदान में होने वाला यह भव्य मंत्रिमंडल विस्तार फिर से उस पुराने ट्रेंड को जिंदा करेगा, जहां शपथ ग्रहण भी जनसंपर्क का माध्यम बनता था? या फिर यह सिर्फ एक बार का फिलहाल इतना तय है कि 7 मई को पटना का गांधी मैदान एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है- जहां अतीत की यादें, वर्तमान की ताकत और भविष्य की राजनीति तीनों एक मंच पर दिखाई देंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰