बिहार कैबिनेट का विस्तार कल गांधी मैदान में ,PM मोदी करेंगे शिरकत, अमित शाह आज पहुंचेंगे पटना…………..

बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार कल दोपहर करीब 12 बजे होगा. इस विस्तार में बीजेपी कोटे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 6 मई 2026, 05:07 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार कैबिनेट का विस्तार कल गांधी मैदान में ,PM मोदी करेंगे शिरकत, अमित शाह आज पहुंचेंगे पटना…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार कल दोपहर करीब 12 बजे होगा. इस विस्तार में बीजेपी कोटे से 12 और जेडीयू कोटे से 11 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसके बाद कैबिनेट सदस्यों की कुल संख्या 30 से 32 तक पहुंच सकती है. जेडीयू कोटे से फिलहाल दो स्थान खाली रखे जाएंगे. इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के लिए पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा और भव्यता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कैबिनेट विस्तार के इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्र सरकार और बीजेपी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगेगा. आज शाम ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच रहे हैं, जबकि कल स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समारोह में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी पटना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए गांधी मैदान पहुंचेंगे, जिसके लिए रास्ते भर उनके भव्य स्वागत की विशेष तैयारी की गई है. इस विस्तार को आगामी चुनावों और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

संजय झा आज कर्नाटक के दौरे से लौटे पटना
बिहार में कैबिनेट विस्तार की सुगराहट अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज कर्नाटक दौरे से वापस पटना लौट रहे हैं. उनके पटना पहुंचते ही जेडीयू और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है. माना जा रहा है कि इस बैठक में ही संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी. बीजेपी कोटे से 12 और जेडीयू कोटे से 11 मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा है. कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज की यह बैठक मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है. राजनीतिक हलकों में इस समय संभावित चेहरों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है.

ललन सिंह-नीतीश कुमार की अहम मीटिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज सुबह पटना पहुंच रहे हैं, जहां वे जेडीयू कोटे के मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ होने वाली इस संभावित बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें उन चेहरों को फाइनल किया जाएगा जो कल शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे. जेडीयू और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता से यह साफ है कि मंत्रिमंडल के नए स्वरूप को लेकर विचार-विमर्श अब अपने आखिरी पड़ाव पर है.
सीएम सम्राट से आज मिलेंगे अरुण भारती
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा होनी है. इस बैठक में एलजेपीआरवी कोटे से संजय पासवान का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि संजय सिंह या उनके स्थान पर किसी अन्य वैकल्पिक नाम को लेकर भी मंथन होने की संभावना है. कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले होने वाली इस मुलाकात को गठबंधन के भीतर सीटों और चेहरों के तालमेल को अंतिम रूप देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण देखा जा रहा है.
RLM से दीपक प्रकाश का मंत्री बनना तय
बिहार कैबिनेट विस्तार की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होती दिख रही है, जिसमें दीपक प्रकाश का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. गठबंधन के भीतर जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कवायद के तहत दीपक प्रकाश के नाम पर सहमति बनी है. कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले आरएलएम कोटे से उनके नाम की चर्चा ने अब जोर पकड़ लिया है, जिससे नई कैबिनेट में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की भागीदारी भी सुनिश्चित हो जाएगी.
शपथ ग्रहण को लेकर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में  बड़े बदलाव 
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार बृहस्पति वार (7 मई) को होने जा रहा है. इसको देखते हुए राजधानी पटना की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदली रहेगी. शेखपुरा मोड़ से हवाई अड्डा की ओर जाने वाले सभी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, हवाई अड्डा गोलंबर से पूर्व पटेल गोलंबर तक और राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. पटेल गोलंबर से लेकर आयकर गोलंबर तक, जिसमें हार्डिंग रोड, सिंचाई भवन और आर ब्लॉक का इलाका शामिल है, सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है.

पटना शहर के भीतर का डायवर्जन प्लान

चितकोहरा गोलंबर से उत्तर की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. आयकर गोलंबर से डाक बंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, बाकरगंज और कारगिल चौक तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही, न्यू डाक बंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश को भी पूर्णतः बाधित रखा गया है.

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए सलाह

हवाई यात्रा करने वाले लोग जगदेव पथ और राजाबाजार होते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं. वहीं, पटना जंक्शन जाने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे करबिगहिया वाले छोर का उपयोग करें ताकि डाक बंगला और आयकर गोलंबर वाले जाम से बच सकें.

VVIP एंट्री और पार्किंग की व्यवस्था

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए विशेष मानक तय किए गए हैं. अति विशिष्ट (VVIP) मेहमानों का काफिला गांधी मैदान के गेट नंबर 1 से प्रवेश करेगा. शपथ लेने वाले मंत्रीगण और पास धारक वीआईपी के वाहन बुद्ध मार्ग होते हुए गेट नंबर 4 या गेट नंबर 12 से पार्किंग एरिया में जा सकेंगे. आम जनता के लिए प्रवेश हेतु गेट नंबर 7, 8, 9 और 10 को निर्धारित किया गया है.

वाहनों की पार्किंग के लिए विकल्प

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर दीघा गोलंबर से कंगन घाट तक पार्किंग की व्यवस्था की है. इसके अलावा, पटना कॉलेज और पटना साइंस कॉलेज के परिसर में भी वाहनों को पार्क करने की जगह दी गई है ताकि मुख्य सड़कों पर दबाव कम रहे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰