सम्राट कैबिनेट विस्तार-पटना में चारों तरफ डेढ़ किमी लंबा जाम

आज सम्राट सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण है। इसके लिए PM भी पटना पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए पटना में कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। गयाजी रूट सहित शहर की अन्य सड़कों पर करीब डेढ़ किमी तक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 7 मई 2026, 06:23 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सम्राट कैबिनेट विस्तार-पटना में चारों तरफ डेढ़ किमी लंबा जाम
Photo: UB India News Archive

आज सम्राट सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण है। इसके लिए PM भी पटना पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे।

कार्यक्रम को देखते हुए पटना में कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। गयाजी रूट सहित शहर की अन्य सड़कों पर करीब डेढ़ किमी तक जाम लगा है। जिन लोगों को एयपोर्ट जाना था वे 3 घंटे निकले हैं।

जाम में फंसे लोगों ने कहा, सरकार अपनी सुविधा के अनुसार काम कर रही है। लोगों से मतलब नहीं है। सुबह 9 से 10 ऑफिस जाने का टाइम होता है। ये समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। सरकार को ये कार्यक्रम संडे को रखना चाहिए था।

मंत्रियों की शपथ को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक नई रूट्स बंद किए गए हैं। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों से 3 घंटे पहले घर से निकलने की अपील की गई है।

इन रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री नहीं

  • पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर सभी तरह की गाड़ियां बैन हैं। जीपीओ के ऊपर-नीचे से कोतवाली की ओर और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली की ओर बुद्धमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध है।
  • डाकबंगला चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड से राजेन्द्र पथ की ओर जाने दिया जा रहा। न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों की एंट्री नहीं है।
  • जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पीटल या पीएमसीएच और अन्य नजदीकी हॉस्पीटल पहुंच जाएगा। इस मार्ग पर सामान्य आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰