बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. उसमें शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शहर आए हुए हैं. वह पटना एयपोर्ट पहुंच चुके हैं. जहां से रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे. इस दौरान बीजेपी दफ्तर पर […]
By UB India News • Patna, Bihar गुरुवार, 7 मई 2026, 06:25 AM • 3 मिनट read
बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. उसमें शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शहर आए हुए हैं. वह पटना एयपोर्ट पहुंच चुके हैं. जहां से रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे. इस दौरान बीजेपी दफ्तर पर तकरीबन 1001 साधु संत उनका स्वागत करेंगे. गांधी मैदान में कई नेताओं को जमावड़ा लगा हुआ है.
निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर मंत्री पद की शपथ लेने के लिए गांधी मैदान के लिए रवाना हुए. उन्होंने ललन सिंह और संजय झा के पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया. नीतीश कुमार ने पुत्र को गले लगाकर और पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद निशांत कुमार संजय झा के साथ गांधी मैदान की ओर निकल पड़े. पिता-पुत्र के इस भावुक क्षण ने सभी को प्रभावित किया. गांधी मैदान में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यालय के सामने 1001 साधु-संतों को खड़ा किया जाएगा. बड़ी संख्या में संत-महात्मा मंच पर मौजूद रहकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे. बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है और पूरे कार्यक्रम को धार्मिक व सांस्कृतिक रंग देने की कोशिश हो रही है. उधर, निशांत कुमार को मंत्री पद दिलाए जाने को लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने बधाई दी.
बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है. राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं और पूरे गांधी मैदान को सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल होंगे, जिसके मद्देनजर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. पीएम मोदी एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय होते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे और रास्ते में जगह-जगह मंच बनाकर उनका स्वागत किया जाएगा. कार्यक्रम के बाद उनके गांधी मैदान से ही हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होने की योजना है, जिसके लिए मैदान में हेलीपैड भी तैयार किया गया.
Bihar Cabinet Minister List LIVE: अमित शाह, राजनाथ सिंह कई बड़े नेता पहुंचे गांधी मैदान
बिहार कैबिनेट विस्तार लाइव: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत सभी बडे़ नेता मंच पर पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में पीएम मोदी भी रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे. जहां नई कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंच रहे हैं.