आज देर शाम तक जारी होगी विभागों के बंटवारे की अधिसूचना………….

बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। अब आगे अप्रत्याशित न हो तो कोई नया शपथ ग्रहण नहीं होगा। आज के शपथ ग्रहण के बाद अब शाम-रात तक विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के विधायकों की संख्या आसपास है, लेकिन इस बार मंत्रियों की संख्या भाजपा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 7 मई 2026, 09:36 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज देर शाम तक जारी होगी विभागों के बंटवारे की अधिसूचना………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। अब आगे अप्रत्याशित न हो तो कोई नया शपथ ग्रहण नहीं होगा। आज के शपथ ग्रहण के बाद अब शाम-रात तक विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के विधायकों की संख्या आसपास है, लेकिन इस बार मंत्रियों की संख्या भाजपा ने जदयू से ज्यादा कर ली है। मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 16 मंत्री हैं, जबकि जदयू की संख्या दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित 15 हो गई है। विधायकों की गिनती के हिसाब से चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी का दावा तीन मंत्री पद पर था, लेकिन उसे दो ही मंत्रियों से संतोष कराया गया है। हम-से और रालोमो के एक-एक मंत्री पहले की तरह बने हैं। जहां तक इनके बीच विभागों के बंटवारे का सवाल है तो जदयू कोटे के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पास मिले 18 विभाग इस पार्टी के नए मंत्रियों के बीच अब बंट जाएंगे। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार यह फैसला करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी अब अपने पास के 29 विभागों में से भाजपा के 15 व अन्य दलों के चार मंत्रियों के बीच बांटेंगे।

पावर सेंटर को लेकर गतिरोध का आज समाधान
केंद्र में मंत्रालय होते हैं और राज्य में विभाग। विभागों में प्रशासनिक दृष्टि से बिहार के अंदर सामान्य प्रशासन और गृह सबसे खास है। सामान्य प्रशासन विभाग भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों सहित बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सेवा से चलता है। इसी तरह गृह विभाग भारतीय पुलिस सेवा और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों को सीधे नियंत्रित करता है। मतलब, प्रशासनिक नियंत्रण और पुलिसिया नियंत्रण को ही सरकार चलाने के हिसाब से बड़ा माना जाता है। नीतीश कुमार से पहले गृह विभाग लेने का ही प्रयास चल रहा था, जिसमें सम्राट चौधरी सफल रहे थे। बाद में सम्राट चौधरी सीएम बने। अब गृह विभाग सीएम के पास नहीं रखकर किसी और, खासकर विजय कुमार सिन्हा को देने की बात पर जिच है। आज पावर सेंटर को लेकर इस गतिरोध के समाधान की भी संभावना है।

मुख्यमंत्री के पास गृह समेत 29 विभाग हैं, आज निकलेंगे

15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैद्यिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं पंचायती राज विभाग विभाग हैं। सीएम के पास सामान्य प्रशासन सहित वह विभाग जरूर रह जाते हैं, जो दूसरे मंत्रियों के बीच नहीं बंटे हों। आज सबसे बड़ा सवाल गृह विभाग को लेकर है। मंत्रिमंडल सचिवालय भी सम्राट के पास रह सकता है। बाकी विभागों को भाजपा, लोजपा-आर, हम-से, रालोमा के मंत्रियों के बीच बंटना है। भाजपा ने 15 मंत्री बनाए हैं। बाकी तीनों दलों ने अपनी पुरानी संख्या पर पुराने चेहरों को ही लाया है। भाजपा में बड़ा उलटफेर मंगल पांडेय के हटने से हुआ है। कई मंत्रियों के विभाग पहले वाले रहेंगे। नए मंत्रियों के अलावा कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले जाने की तैयारी है।

जनता दल यूनाइटेड के खाते के 18 विभाग अपने मंत्रियों में बंटेंगे
जनता दल यूनाइटेड के खाते में 15 अप्रैल को बनी नई सरकार के बाद 18 विभाग आए थे। जदयू निशांत कुमार के लिए भाजपा से महत्वपूर्ण विभाग लेने का प्रयास कर रहा है। प्रयास कितना सफल रहता है, यह शाम से लेकर रात तक सामने आ सकता है। फिलहाल, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा विभाग है। वहीं उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के पास ग्रामीण विकास, परिवहन, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग है। अगर भाजपा निशांत के लिए कुछ बड़ा नहीं देती है तो बिजेंद्र प्रसाद यादव के हिस्से से बड़ा विभाग निशांत को दिया जा सकता है। अनुभव को देखते हुए बिजेंद्र यादव के पास ऊर्जा और वित्त रह सकता है। बाकी, हिसाब यही है कि जदयू को मिले 18 विभाग आज विस्तार के बाद उसके नए 13 मंत्रियों में बंट जाएंगे। दोनों उप मुख्यमंत्रियों के अलावा श्रवण कुमार और निशांत कुमार पर फोकस है। विभाग बंटवारे की रूपरेखा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के साथ हुई बैठक में तय हो चुकी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰