गठबंधन की मर्यादा और व्यक्तिगत संबंधों की गहराई एक साथ हुआ जीवंत ………………

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान आज आयोजित सम्राट सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास है. सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर आज कई अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिली. लेकिन, इन सबके बीच नीतीश कुमार का वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला. दरअसल आज शपथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 7 मई 2026, 09:40 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गठबंधन की मर्यादा और व्यक्तिगत संबंधों की गहराई  एक साथ हुआ जीवंत ………………
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान आज आयोजित सम्राट सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास है. सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर आज कई अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिली. लेकिन, इन सबके बीच नीतीश कुमार का वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला. दरअसल आज शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर जैसे ही नीतीश कुमार पहुंचे, उन्होंने अपने पुराने अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल आज के कार्यकम में कई चीजें बदली हुई थीं.
इससे पहले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होते थे और सम्राट चौधरी उनके साथ उनके मंच पर मौजूद रहते थे. लेकिन, आज की तस्वीर अलग थी. आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे और नीतीश कुमार पहली बार उनके भव्य मंच पर पहुंचे. हालांकि इस दौरान खास बात यह रही कि नीतीश कुमार अपने ही पुराने अंदाज में दिखे. भले ही आज नीतीश कुमार बिहार के पूर्व सीएम के रूप में मंच पर पहुंचे थे. लेकिन, मंच पर पहुंचते उन्होंने उसी जोश के साथ मंच पर मौजूद लोगों के साथ मुलाकात कर उनका अभिवादन किया. नीतीश कुमार बारी-बारी से मंच पर मौजूद नेताओं के पास पहुंचे और बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनके साथ हाथ मिलाया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बेहद आत्मीय अंदाज में एक-दूसरे से मिले. दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और कुछ देर बातचीत की.
नीतीश कुमार मंच पर मौजूद गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, विजय सिन्हा, रामकृपाल यादव, संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, विजेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य नेताओं से मिले. इस दौरान निशांत कुमार ने अपने पिता का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान नीतीश कुमार ने निशांत को पीठ थपथपाकर बधाई दी. बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है. इस बार कैबिनेट विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है. कैबिनेट विस्तार में अधिकांश जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखा गया है.
बिहार के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बृहस्पतिवार (7 मई, 2026) का दिन केवल शपथ ग्रहण का नहीं, बल्कि दशकों पुराने राजनीतिक रिश्तों के सम्मान का गवाह बना. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के विस्तार के मौके पर जब पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का परिचय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करवाया, तो पीएम ने भी उनकी अनुभवी मुस्कान का गर्मजोशी से स्वागत किया. यह पल इसलिए खास था क्योंकि यह बिहार की उस ‘मौन सेवा’ का सम्मान था जो बिजेंद्र यादव पिछले 35 वर्षों से बिना किसी शोर के करते रहे हैं. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से जब बिजेंद्र यादव की मुलाकात करवाई तो यह सादगी, सच्चाई, ईमानदारी और राजनीतिक सम्मान की मिसाल बन गई. नीतीश कुमार ने बिजेंद्र यादव को आगे बढ़ाया और पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत का मौका बनाया.

सादगी और निष्ठा की मिसाल, 9 बार के अजेय विधायक

बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार की राजनीति के उन गिने-चुने चेहरों में से हैं, जिनकी पहचान उनके पद से नहीं बल्कि उनके काम से होती है. सुपौल सदर सीट से 1990 से लगातार 9 बार विधायक रहने का रिकॉर्ड उनके नाम है. 10 अक्टूबर 1946 को जन्मे बिजेंद्र यादव ने अपने पूरे करियर में कभी हार का स्वाद नहीं चखा. उनकी सादगी का आलम यह है कि करोड़ों की संपत्ति और रसूख होने के बावजूद, उनकी जीवनशैली आज भी एक साधारण कार्यकर्ता जैसी ही है. वे उन चुनिंदा नेताओं में हैं जिन पर अब तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है जो उनकी ‘क्लीन इमेज’ को पुख्ता करता है.

‘कोसी के विश्वकर्मा’ और बिजली संकट से मुक्ति के नायक

बिहार में आज जो 24 घंटे बिजली की चमक दिखती है उसके पीछे बिजेंद्र यादव का दशकों का परिश्रम है. ऊर्जा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को बिहार के पावर सेक्टर का ‘स्वर्ण युग’ माना जाता है. उन्होंने न केवल बिहार को अंधेरे से निकाला, बल्कि कोसी क्षेत्र में सड़कों और पुलों का ऐसा जाल बिछाया कि लोग उन्हें प्यार से ‘कोसी का विश्वकर्मा’ कहने लगे. 1990 में लालू प्रसाद सरकार से अपनी मंत्री पारी शुरू करने वाले बिजेंद्र यादव आज उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं, लेकिन उनकी सहजता आज भी वैसी ही है जैसे वह तीन दशक पहले थी.

नीतीश कुमार के ‘खास’ और गठबंधन की धुरी

नीतीश कुमार और बिजेंद्र यादव का साथ केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक भी है. नीतीश कुमार के हर कठिन फैसले और सियासी संकट में बिजेंद्र यादव हमेशा साये की तरह साथ रहे हैं. यही कारण था कि गांधी मैदान के मंच पर नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से उनकी मुलाकात को विशेष प्राथमिकता दी. 79 वर्ष की उम्र में भी उनकी सक्रियता युवाओं को प्रेरित करती है. विशेष यह कि नीतीश कुमार ने बिजेंद्र यादव को हमेशा अपने करीबी सहयोगी के रूप में देखा है.

बिजेंद्र यादव के निष्कलंक राजनीतिक सफर का सम्मान

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰