शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजद का सरकार पर हमला , निशांत कुमार का बड़ा बयान ( LIVE UPDATE )

पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार हो गई. एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इसके अलावा सहयोगी दलों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 7 मई 2026, 09:54 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजद का सरकार पर हमला , निशांत कुमार का बड़ा बयान  ( LIVE UPDATE )
Photo: UB India News Archive

पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार हो गई. एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इसके अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि सामाजिक और जातीय संतुलन साधने पर भी विशेष जोर दिया गया है.

जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश

बिहार में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के नए मंत्रिमंडल में जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है.

सम्राट सरकार में रामचंद्र प्रसाद (तेली, अति पिछड़ा), नंद किशोर राम (रविदास, दलित), श्रेयसी सिंह (राजपूत, सवर्ण), विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार, सवर्ण), दिलीप जायसवाल (कलवार, वैश्य, पिछड़ा), रामकृपाल यादव (यादव, पिछड़ा), संजय टाइगर (राजपूत, सवर्ण), ई कुमार शैलेन्द्र (भूमिहार, सवर्ण), अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा), मिथलेश तिवारी (ब्राह्मण, सवर्ण), रमा निषाद (मल्लाह, अति पिछड़ा), केदार गुप्ता (कानू, वैश्य, अति पिछड़ा), नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण, सवर्ण), प्रमोद चंद्रवंशी (चंद्रवंशी, अति पिछड़ा) और लखेंद्र पासवान (पासवान, दलित) को जगह दी गई है.

Bihar Cabinet Expansion: 6 सवर्ण, 3 अति पिछड़ा, 2 दलित... बिहार में BJP ने साधे जातीय समीकरण, देखें पूरी लिस्ट

इसके अलावा एलजेपी (रामविलास) से संजय सिंह और संचय सिंह, HAM से संतोष सुमन तथा आरएलएम से दीपक प्रकाश कुशवाहा को भी प्रतिनिधित्व मिला है. पूरे एनडीए मंत्रिमंडल के जातीय समीकरण पर नजर डालें तो इसमें 5 ओबीसी, 4 अति पिछड़ा, 2 सवर्ण, 3 दलित और 1 अल्पसंख्यक चेहरे को जगह दी गई है. वहीं जेडीयू से आज के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में कुल 15 मंत्री होंगे.

राजद का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कामचोर और नाकारी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे पटना शहर को बंद कर दिया गया है! जो 5 साल देश के सबसे गरीब राज्य की जनता को चूसकर अपना घर भरेंगे, वो सभी नाकारे भ्रष्ट “महाराज” शपथ ले रहे हैं और बेचारी “प्रजा”, जिसे बताया जाता है कि यह राजतंत्र नहीं उनका लोकतंत्र है, वह सड़कों पर धीरे धीरे रेंग रही है, महाराज के अहंकार को झेल रही है! 5 साल की सुनिश्चित अनदेखी के लिए खुद को तैयार कर रही है!

कामचोर और नाकारी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे पटना शहर को बंद कर दिया गया है!

जो 5 साल देश के सबसे गरीब राज्य की जनता को चूसकर अपना घर भरेंगे, वो सभी नाकारे भ्रष्ट “महाराज” शपथ ले रहे हैं और बेचारी “प्रजा”, जिसे बताया जाता है कि यह राजतंत्र नहीं उनका लोकतंत्र है, वह…

रोहिणी आचार्य का निशाना, निशांत कुमार की मंत्री एंट्री पर उठाए सवाल
रोहिणी आचार्य ने निशांत कुमार को बिना चुनाव लड़े मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “चोर दरवाजे से शॉर्टकट एंट्री” पाने के लिए निशांत को बधाई और शुभकामनाएं। रोहिणी आचार्य ने आगे “स्वयंभू नैतिक पुरुष” कहकर चाचा जी (नीतीश कुमार) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “2005 से पहले ऐसा नहीं होता था, चाचा रंगबदलू जी।”
निशांत कुमार का बड़ा बयान

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: नव नियुक्त मंत्री निशांत कुमार ने कहा, “मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करूंगा. पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰