सम्राट मंत्रिमंडल की ‘अमीरी’ जानिए, 90% मंत्री करोड़पति

बिहार की नई सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों के पास न केवल विभागों की जिम्मेदारी है, बल्कि उनकी निजी तिजोरियां भी काफी भारी हैं. सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, इस मंत्रिमंडल में 90 प्रतिशत से अधिक मंत्री करोड़पति हैं जो बिहार जैसे राज्य की सियासत में अमीरी की एक नई तस्वीर पेश करता है.बिहार मंत्रिमंडल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 07:11 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सम्राट मंत्रिमंडल की ‘अमीरी’ जानिए, 90% मंत्री करोड़पति
Photo: UB India News Archive
बिहार की नई सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों के पास न केवल विभागों की जिम्मेदारी है, बल्कि उनकी निजी तिजोरियां भी काफी भारी हैं. सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, इस मंत्रिमंडल में 90 प्रतिशत से अधिक मंत्री करोड़पति हैं जो बिहार जैसे राज्य की सियासत में अमीरी की एक नई तस्वीर पेश करता है.बिहार मंत्रिमंडल के आंकड़ों में सबसे दिलचस्प पहलू महिला मंत्रियों की संपत्ति है. मिली जानकारी के अनुसार, महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों के मुकाबले 5 गुना अधिक है.

रमा निषाद सबसे अमीर, संजय कुमार सबसे ‘गरीब’

पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद इस सरकार के सबसे अमीर मंत्री बनकर उभरे हैं. उनकी कुल संपत्ति 31.86 करोड़ रुपये आंकी गई है. समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता 29.34 करोड़ की संपत्ति के साथ कैबिनेट की दूसरी सबसे अमीर मंत्री हैं. उनकी पेशेवर पृष्ठभूमि (डॉक्टर) और निवेश ने उन्हें इस पायदान पर पहुंचाया है. वहीं, अमीरों की इस सूची में खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी 22.39 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं. इसके विपरीत, लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार कैबिनेट के सबसे ‘गरीब’ मंत्री हैं, जिनकी कुल संपत्ति मात्र 23 लाख रुपये है.
मंत्री का नाम पार्टी का नाम मंत्री की कुल संपत्ति (करोड़ में)
रमा निषाद बीजेपी 31.86
डॉ. श्वेता गुप्ता जेडीयू 29.24
डॉ. अशोक चौधरी जेडीयू 22.39
डॉ. शीला कुमारी जेडीयू 9.50
डॉ. दिलीप जायसवाल बीजेपी 9.33
शैलेश कुमार (बुलो मंडल) जेडीयू 9.25
विजय कुमार सिन्हा बीजेपी 8.81
श्रेयसी सिंह बीजेपी 7.62
दामोदर रावत जेडीयू 6.70
कुमार शैलेंद्र बीजेपी 6.68

मुख्यमंत्री से भी ज्यादा धनवान हैं 10 मंत्री

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तुलना में उनके ही मंत्रिमंडल के 10 मंत्री अधिक संपत्ति के मालिक हैं. 35 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 32 मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है. संजय सिंह टाइगर और नंदकिशोर राम जैसे कुछ ही ऐसे नाम हैं, जिनकी संपत्ति का आंकड़ा 1 करोड़ रुपये से नीचे है.

अन्य प्रमुख मंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानिए

  • सम्राट चौधरी (मुख्यमंत्री): 6.38 करोड़ रुपये
  • संतोष कुमार सुमन: 6.10 करोड़ रुपये
  • नीतीश मिश्रा: 5.98 करोड़ रुपये
  • संजय कुमार सिंह: 5.53 करोड़ रुपये
  • दीपक प्रकाश: 4.96 करोड़ रुपये
  • निशांत कुमार: 3.61 करोड़ रुपये
  • मदन सहनी: 3.85 करोड़ रुपये
  • सुनील कुमार: 3.73 करोड़ रुपये
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव: 3.46 करोड़ रुपये
  • विजय कुमार चौधरी: 3.13 करोड़ रुपये

सबसे गरीब कौन? रोचक तथ्य भी जानिए

संजय कुमार (लोजपा-R): मात्र 23.85 लाख रुपये के साथ सबसे गरीब मंत्रियों की श्रेणी में हैं. वहीं संजय सिंह टाइगर (BJP) 31.18 लाख रुपये और सुरेंद्र मेहता (BJP) भी 97.64 लाख रूपये के साथ इसी कतार में खड़े हैं. जबकि,  महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुषों से काफी अधिक है, जिसमें श्वेता गुप्ता और शीला कुमारी शीर्ष पर हैं. डॉ श्वेता गुप्ता के पास 47 लाख रुपये की BMW कार है. सीएम सम्राट चौधरी के पास 4 लाख की राइफल और 2 लाख की रिवाल्वर है, वहीं विजय सिन्हा के पास भी राइफल और रिवाल्वर है.

बिहार की राजनीति की बदली संस्कृति!

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰